
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : February 2, 2021 9:22 AM IST
जरूरी नहीं है कि हर वैक्सीन का परिणाम तुरंत आ जाए। कई बार वैक्सीन की डोज लेने के बाद इम्युनिटी को बनने में समय लगता है।
हमारे देश के कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine)आ जाने के बाद से तो लोगों में कोरोना से निपटने के लिए उम्मीद और भरोसा दोनों ही बढ़ गया है। लेकिन हाल ही में जिस तरह की खबरें आ रही हैं उनसे अंर्तविरोध पैदा हो गया है। कई मामले ऐसे हैं जिनमें कोरोना संक्रमित (Corona Virus) मरीज को वैक्सीन की 1-2 डोज लगने के बाद भी उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आ रही है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल आना लाजमी है कि अगर वैक्सीन लगने के बाद भी मरीज का संक्रमण सही नहीं हो रहा है तो फिर वैक्सीन आने का क्या फायदा हुआ? इस सवाल का जवाब आपको नहीं बल्कि डॉक्टर दे रही हैं। तो आइए जानते हैं क्या है इसका कारण और समाधान-
इस बात का जवाब देते हुए एक्सपर्ट् कहते हैं कि इस चीज में कुछ हैरान करने वाली बात नहीं है। कई बार ऐसा होता है कि वैक्सीन (Corona Vaccine) लगने के बाद भी रिपोर्ट में संभावित परिणाम नहीं आ पाते हैं। अगर कोरोना के विषय में भी ऐसा ही हो रहा है इसमें कोई चौंकने वाली बात नहीं है और न ही यह सोचने की जरूरत है कि कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) प्रभावी है या नहीं। इसके कारण निम्न हैं-
1. जरूरी नहीं है कि हर वैक्सीन का परिणाम तुरंत आ जाए। कई बार वैक्सीन की डोज लेने के बाद इम्युनिटी को बनने में समय लगता है। अगर अमेरिका की बात करें तो वहां फाइजर-बायोएनटेक Pfizer-BioNTech और मॉडर्ना Moderna वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद सकारात्मक परिणाम दिख रहे हैं।
2. ऐसा भी नहीं है कि वैक्सीन (Corona Vaccine) लगने के बाद उसका असर जल्दी दिख जाए। ऐसा भी हो सकता है कि जब आप वैक्सीन ले रहे हैं तो आपको पता ही नहीं है कि आप कोरोना संक्रमित हैं या नहीं।
3. अगर हाल ही में आपको कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है तो यह जरूरी नहीं कि आपके शरीर में मौजूद वायरस मर चुका है। कोरोना वायरस (Corona Virus) को बॉडी से पूरी तरह से जाने में 6 महीने का वक्त लग सकता है। ऐसे में जब आप वैक्सीन लेंगे तो उसके बाद भी वायरस तुरंत नहीं मरेगा।
4. कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) से संबंधित जो गाइडलाइन आई है उसमें भी यह साफ कहा गया है कि वैक्सीन (Corona Vaccine) लेने के बाद भी आपको नियमों का पालन करना है। जैसे कि मास्क पहनना है, हैंड सेनिटाइज करने हैं और सोशल डिस्टेंसिंग रखनी है। क्योंकि वैक्सीन की डोज लेने के बाद भी आपको दूसरों को संक्रमित कर सकते हैं। ऐसा इसलिए कहा गया है कि क्योंकि डॉक्टर्स और वैज्ञानिकों को पता है कि वैक्सीन लगने के बाद ही कोरोना वायरस (Corona Virus) पूरी तरह से नहीं मरेगा। इसलिए नियमों का पालन करें।
5. डॉक्टर्स कहते हैं कि दुनिया की सबसे बेस्ट वैक्सीन भी कोरोना वायरस (Corona Vaccine) को तुरंत नहीं मार सकती है। फाइजर-बायोएनटेक (Pfizer-BioNTech)और मॉडर्ना (Moderna) वैक्सीन की प्रभावशीलता काफी हाई है, लेकिन वो 100 प्रतिशत नहीं है। अमेरिका जैसे देश में तक कोरोना वायरस (Corona Vaccine) बेकाबू हो चुका है और कई मामले ऐसे भी सामने आए हैं जिनमें वैक्सीन (Corona Vaccine) लेने के बाद भी मरीजों ने दूसरों को कोरोना संक्रमित किया है।