Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Corona Vaccination: पहले दिन उत्तर प्रदेश में लगे COVID-19 के सबसे ज्‍यादा टीके, जानिए अन्य राज्यों का हाल

देश में कोरोना के खिलाफ सबसे ज्यादा टीके उत्तर प्रदेश (Corona Vaccine in Uttar Pradesh) में लगे हैं। यहां कुल 21,291 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया।

Corona Vaccination: पहले दिन उत्तर प्रदेश में लगे COVID-19 के सबसे ज्‍यादा टीके, जानिए अन्य राज्यों का हाल
Corona Vaccination: पहले दिन उत्तर प्रदेश में लगे COVID-19 के सबसे ज्‍यादा टीके, जानिए अन्य राज्यों का हाल

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : January 18, 2021 10:17 AM IST

शनिवार को देशभर में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण मुहिम (Corona Vaccination) शुरू हो चुकी है। पहले दिन पूरे देश में करीब 1.91 लाख लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) दी गई। कोरोना के खिलाफ यह अभियान पूरे देश में चल रहा है। बता दें कि पूरे देश में कोरोना के खिलाफ सबसे ज्यादा टीके उत्तर प्रदेश (Corona Vaccine in Uttar Pradesh) में लगे हैं। यहां कुल 21,291 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया।

जानिए किस राज्य में कितने टीके लगे

उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश आता है। यहां कुल 18,412 हेल्थकेयर वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। तीसरा नंबर महाराष्ट्र का है। यहां कुल 285 सेंटरों पर 18,32 हेल्थकेयर वर्कर्स को कोरोना का टीका दिया गया। चौथा नंबर बिहार का है। इस राज्य में 18,169 लोगों को कोरोना का टीका लगा तो कर्नाटक में कुल 13,000 हेल्थकेयर वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन दी गई। इसके बाद ओडिशा में कुल 13,594 लोगों को टीका लगा, गुजरात में 10,787 हेल्थकेयर वर्कर्स को कोरोना का टीका लगा तो पश्चिम बंगाल में 9,730 लोगों को कोविड 19 की वैक्सीन दी गई। सबसे लास्ट में राजस्थान में और मध्य प्रदेश आते हैं जहां 12,000 और 9,219 हेल्थकेयर वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन दी गई।

Also Read

More News

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

पढ़ें स्वास्थ्य मंत्रालय का डाटा

स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के अनुसार देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित कुछ एक्टिव मामलों की संख्या 2,08,826 है। जिसमें से सबसे ज्यादा मरीज केरल में हैं, यानि कि 68,633, महाराष्ट्र में 53,163, उत्तर प्रदेश में 9,162, कर्नाटक में 8,713, पश्चिम बंगाल में 7,151 और तमिलनाडु में 6,128 संक्रमित लोग हैं।