
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : August 17, 2021 9:28 PM IST
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 6 करोड़ से अधिक टीकाकरण की डोज दी जा चुकी है। महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, वेस्ट बंगाल समेत दूसरे कई राज्यों से आगे निकल यह आंकड़ा देश के दूसरे राज्यों से कहीं अधिक है। यूपी टीकाकरण के साथ ही सर्वाधिक जांच करने वाला प्रदेश है। राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में वैक्सीन की पहली खुराक 5 करोड़ 07 लाख से अधिक और 94 लाख से अधिक वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है।
बता दें कि मेगा वैक्सिनेशन में एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण कर यूपी देश के दूसरे प्रदेशों के समक्ष नजीर पेश कर चुका है। योगी सरकार ने मेगा वैक्सिनेशन ड्राइव के तहत एक दिन में 20 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसके सापेक्ष में यूपी ने 29.52 लाख लोगों का टीकाकरण किया था। जो एक दिन में किया गया अब तक का सर्वाधिक टीकाकरण था। एक दिन में अब तक सबसे अधिक वैक्सीन की डोज लगाकर योगी सरकार रिकार्ड बना चुकी है।
यूपी में टीकाकरण अभियान को गति देते हुए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में युद्धस्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है। तीन अगस्त को यूपी ने पांच करोड़ टीकाकरण कर एक कीर्तिमान बनाया था, वहीं महज 14 दिनों में एक करोड़ टीकाकरण कर यूपी छह करोड़ टीकाकरण कर अपने निर्धारित टीकाकरण लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
31 अगस्त तक 10 करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मिशन जून के तहत प्रदेश सरकार ने एक करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था लेकिन प्रदेश में इससे कहीं अधिक एक करोड़ 29 हजार टीके की डोज दी गई।
वेस्ट बंगाल में अब तक 3 करोड़ 47 लाख, केरल में 2 करोड़ 47 लाख, महाराष्ट्र में 5 करोड़ 03 लाख, दिल्ली में 1 करोड़ 17 लाख और तमिलनाडु 2 करोड़ 72 लाख का ही वैक्सिनेशन किया गया है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.