इन 3 देशों में अभी तक शुरू नहीं हुआ है कोरोना वैक्‍सीनेशन अभियान, जानिए कौन से हैं ये 3 देश

भारत में अब तक 589 मिलियन लोगों को कोरोना के खिलाफ टीका लगा है। वहीं, यूएस में 363 मिलियन लोगों को कोरोना वैक्‍सीन लग चुकी है। इसी बीच कुछ देश ऐसे भी हैं जहां अभी तक कोरोना वैक्‍सीन लगनी शुरू नहीं हुई है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : August 25, 2021 10:28 AM IST

दुनिया के लगभग सभी देश वर्तमान में कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं। WHO, तमाम एक्‍सपर्ट्स और डॉक्‍टर्स कोरोना के तमाम वेरिएंट से बचने के लिए वैक्‍सीन लगाने को कह रहे हैं। भारत समेत विश्‍व के कई देशों में वैक्‍सीनेशन अभियान शुरू हो चुका है और दुनियाभर में 5 बिलियन से ज्‍यादा लोगों को कोरोना के खिलाफ वैक्‍सीन लग चुकी है। इस 5 बिलियन का 40% हिस्‍सा केवल चीन से है। दुनिया के सबसे ज्‍यादा जनसंख्‍या वाले देश चाइना में अब तक 1.96 बिलियन लोगों को कोरोना वैक्‍सीन लग चुकी है। जबकि भारत में अब तक 589 मिलियन लोगों को कोरोना के खिलाफ टीका लगा है। वहीं, यूएस में 363 मिलियन लोगों को कोरोना वैक्‍सीन लग चुकी है। इसी बीच कुछ देश ऐसे भी हैं जहां अभी तक कोरोना वैक्‍सीन लगनी शुरू नहीं हुई है।

कई गरीब देशों में अब तक कोरोना वैक्‍सीनेशन अभियान शुरू नहीं हुआ है। हाई-इनकम वाले देशों में जहां 100 लोगों पर 111 वैक्‍सीन की डोज का एवरेज लगाया जा रहा है तो वहीं गरीब देशों में ये आंकड़ा 100 लोगों पर 2.4 डोज का है। कुछ देश ऐसे भी जहां हाल ही में कुछ अमीर देशों द्वारा डोनेशन करने पर वैक्‍सीनेशन अभियान शुरू हुआ है। अफ्रीका एक ऐसा महाद्वीप है जो वैक्‍सीन के मामले में औरों की तुलना में काफी पीछे चल रहा है। यहां 100 लोगों पर केवल 6.5 डोज रजिटर्ड है। यानि कि दुनिया के अन्‍य देशों से 10 गुना कम क्‍योंकि अन्‍य देशों में वैक्‍सीन का एवरेज 100 लोगों पर 64 डोज है।

जिन तीन देशों में अभी तक वैक्‍सीनेशन शुरू नहीं हुआ है उनमें नॉर्थ कोरिया, इरीट्रिया और तंजानिया शामिल है। वहीं, अगर भारत की बात करें तो यहां आधे से ज्‍यादा लोगों को वैक्‍सीन लग चुकी है। 18 साल के कम के बच्‍चों को भी जल्‍द वैक्‍सीन लगाई जाएगी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने दावा किया है कि जल्द ही बच्चों का टीकाकरण शुरू होगा और उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा है 'मेरा मानना है कि देश में बच्चों के लिए सितंबर तक वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी।' डॉक्टर गुलेरिया का यह बयान उन अभिभावकों के लिए सुकून भरा है जिनके घर में छोटे बच्चे हैं और तीसरी वेब को लेकर डरे हुए हैं। वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार जितनी तेजी से वैक्सीनेशन प्रक्रिया को पूरा करेगी उतनी ही तेजी से कोरोना के खतरे को कम किया जा सकेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.