Corona Update In Delhi: दिल्ली में टूटा कोरोना का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, 1 दिन में आए 8,593 नए मामले

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 8,593 नए मामले सामने आए। एक दिन में अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। बीते 24 घंटों में कोराना से 85 लोगों की मौत होने की खबर है। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब 4,59,975 हो गई है। वहीं इस वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 7,228 हो गई है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : November 12, 2020 10:06 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 8,593 नए मामले सामने आए। एक दिन में अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। बीते 24 घंटों में कोराना से 85 लोगों की मौत होने की खबर है। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब 4,59,975 हो गई है। वहीं इस वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 7,228 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 64,121 लोगों की जांच हुई और 7,264 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिली। अब तक 4,10,118 लोग कोरोना से उबर चुके हैं। इस समय 42,629 मरीजों का इलाज चल रहा है।

वैक्सीन आने पर हालात होंगे सामान्य

कोरोना महामारी के बारे में आशंका जतायी जा रही है कि सर्दियों का मौसम शुरु होते ही यह संक्रमण गम्भीर रूप ले लेगा। वहीं, कोरोना वैक्सीनआने में भी अभी काफी समय है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगले वर्ष यानि 2021 के फरवरी या मार्च महीने तक कोरोना वैक्सीन आ सकती है। लेकिन, इस बीच एम्स (AIIMS) के निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि, वैक्सीन आने के बाद और सर्दियों का मौसम बीतने के बाद स्थिति काबू में आ जाएगी। समाचार एजेंसी आईएएनएस (IANS) को दिए एक इंटरव्यू में एम्स डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने देश में कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति और कोविड-19 वैक्सीन से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे किए।

क्या दिसंबर होगा कोरोना का पीक?

डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि, अगले 3 महीने देश में सर्दियों का मौसाम होगा और यह समय कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा। एक बार जब हम इसे पार कर लेंगे तो हमारे पास 2 चीजें होंगी। एक तो हमारे पास बड़ी संख्या में ऐसे लोग होंगे, जो ठीक हो चुके होंगे और उनसे संक्रमण फैलने की संभावना कम हो जाएगी। इसलिए, देश में कोरोना वायरस के मामलों की तादाद में कमी आने लगेगी। दूसरी बात यह है कि हमारे पास कोविड-19 की एक वैक्सीन भी उपलब्ध हो सकती है। इसलिए हम उम्मीद जता सकते हैं कि, अगले साल की शुरूआत में देश में स्थिति कुछ हद तक सामान्य हो सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source