
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : April 7, 2021 11:40 AM IST
अकेले मुंबई में ही पिछले 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा केस आए हैं।
देश में बढ़ रहे कोरोना ममालों ने हर किसी को हैरान कर दिया है। आए दिन कोरोना के मामले विश्व को चिंता में डाल रहे हैं। वर्ल्डोमीटर के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1.15 लाख नए केस आए हैं, जिसने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल ऐसा दूसरी बार हुआ है जब भारत में एक दिन में कोरोना के केस (Coronavirus in India) ने 1 लाख की संख्या पूरी की हो। इससे पहले बीते रविवार को कोरोना संक्रमण के 1,03,558 नए मामले सामने आए थे। एक्सपर्ट कह रहे हैं कि कोरोना के मामलों में भारत विश्व का चौथा ऐसा देश बन गया हैं जहां कोरोना के एक्टिव केस सबसे ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटों में ही कोरोना के कारण 630 लोगों की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र भारत का ऐसा राज्य है जहां कोरोना के सबसे ज्यादा केस (Coronavirus in Maharashtra in hindi) हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 55,000 नए केस दर्ज हुए हैं। अकेले मुंबई में ही पिछले 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा केस आए हैं। दिल्ली में भी कोरोना अपना नया रिकॉर्ड (Coronavirus in Delhi in hindi) बना रहा है। पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 5,100 नए मामले दर्ज हुए हैं। 2021 में अभी तक दिल्ली से 1 दिन में इतने केस नहीं आए थे। 5,100 नए मामले को मिलाकर दिल्ली में संक्रमित लोगों की संख्या 6,85,062 हो गई है।
दुनिया में कोविड-19 मामलों की संख्या 13.22 करोड़ से अधिक हो गई है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 28.7 लाख के पार हो गया है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में अब मामलों की संख्या 13,22,93,566 और मरने वालों की संख्या 28,71,642 हो गई है। वहीं, दुनिया में कोरोनावायरस महामारी का सबसे बुरा प्रकोप अब भी अमेरिका झेल रहा है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 3,08,45,915 मामले और 5,56,509 मौतें दर्ज हो चुकी हैं। वहीं 1,31,00,580 मामलों और 3,36,947 मौतों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है।
भारत में पिछले 24 घंटों में कुल 59,856 मरीज इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे जिनकी रिकवरी दर 92.11 प्रतिशत थी। इस बीच, कोरोना से 630 मरीजों ने दम तोड़ा जसिकी वजह से इस बीमारी से मरने वालो की संख्या बढ़कर 1,66,177 हो गई है। इस अवधि में कोविड के कुल 12,08,329 नमूनों का परीक्षण किया गया, इन आंकड़ों के साथ अब तक के कुल 25,14,39,598 नमूनों का पीरक्षण किया जा चुका है।
जिन देशो में कोरोनावायरस के मामले 20 लाख का आंकड़ा पार चुके हैं उनमें भारत (1,26,86,049) भी शामिल है। इसके अलावा, फ्रांस (49,02,025), रूस (45,46,307), यूके (43,79,033), इटली (35,86,707), तुर्की (35,79,185), स्पेन (33,17,948), जर्मनी (33,17,948), जर्मनी, (29,09,902), कोलम्बिया (24,68,236), पोलैंड (24,56,709), अर्जेंटीना (24,28,029) और मैक्सिको (22,56,509) हैं। वहीं मौतों के मामले में मेक्सिको 2,04,985 आंकड़ों के साथ तीसरे नंबर पर है।
50 हजार से ज्यादा मौतों वाले देशों में भारत (1,65,547), ब्रिटेन (1,27,126), इटली (1,11,747), रूस (99,431), फ्रांस (97,431), जर्मनी (77,245), स्पेन (75,911), कोलंबिया (64,524), ईरान (63,506), अर्जेंटीना (56,634), पोलैंड (55,065), पेरू (53,138) और दक्षिण अफ्रीका (53,032) हैं।