जर्मनी में नवंबर से ही मौजूद था कोरोना का नया वेरिएंट, रिपोर्ट में आया है सामने

ब्रिटेन में इस महीने की शुरूआत में पाए गए कोरोनावायरस के नए वेरिएंट (Corona's new varient) के बारे में एक हालिया मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि यह जर्मनी में नवंबर से ही मौजूद है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : December 29, 2020 4:44 PM IST

अब तक हर कोई यही मान कर बैठा है कि कोरोना के नए वेरिएंट की शुरुआत ब्रिटेन से हुई है। लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट में कुछ और ही कहा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना के नए वेरिएंट का नमूना जर्मनी में नवंबर में देखा गया था। दरअसल, ब्रिटेन में इस महीने की शुरूआत में पाए गए कोरोनावायरस के नए वेरिएंट के बारे में एक हालिया मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि यह जर्मनी में नवंबर से ही मौजूद है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मन राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र डाई वेल्ट में सोमवार को प्रकाशित हुए इस रिपोर्ट में कहा गया है कि हनोवर मेडिकल स्कूल के शोधकर्ताओं ने नवंबर के करीब कोरोनावायरस से संक्रमित हुए एक बुजुर्ग मरीज के नमूने में नए वेरिएंट का पता लगाया था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी।

यहां दक्षिण-पश्चिमी राज्य बेडेन-वर्टेम्बर्ग के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, जर्मनी में 24 दिसंबर को नए वेरिएंट के पहले मामले का पता लगा। इससे संक्रमित हुई यह महिला ब्रिटेन से लौटी थी। जर्मनी में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या इस वक्त 16,72,643 है और अब तक 30,508 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source