
Also Read
Corona New Strain in India: दिल्ली सरकार द्वारा किए गए निगरानी अभियान (सर्विलांस ड्राइव) में ब्रिटेन के नए स्ट्रेन के साथ कोरोनावायरस मरीजों के संपर्क में आया कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं पाया गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) ने गुरुवार को यह बात समाचार एजेंसी ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने, बताया कि नोवेल कोरोनावायरस के उत्परिवर्ती (म्यूटेंट) स्टेन से संक्रमित कोविड-19 रोगियों के सभी संपर्को का सरकार द्वारा परीक्षण किया गया, लेकिन कोई भी संपर्क में आया व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया। (Corona New Strain in India)
सतेंद्र जैन ने कहा, "हमने ब्रिटेन स्ट्रेन संक्रमण के रोगियों के सभी संपर्को का परीक्षण किया है। कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है।" आईएएनएस ने सूचित किया था कि नए स्ट्रेन के संभावित संक्रमित व्यक्तियों की संख्या दिल्ली में 38 से अधिक हो गई है। सभी 38 मरीजों को लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 17 ब्रिटेन से लौटे हैं, जबकि शेष उनके संपर्क में आए लोग हैं। (Corona New Strain in India)
दिल्ली सरकार के अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा, "नए वेरिएंट से संक्रमित पाए गए सभी मरीजों को संदिग्ध रोगियों के लिए नामित एक विशेष वार्ड के अलग-अलग कमरों में रखा गया है।" इसके अलावा,