Corona New Strain: ब्रिटेन में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, घबराने की जरूरत नहीं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने सोमवार को स्पष्ट किया कि इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार इस मामले में सतर्क है। 19 दिसंबर को, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने घोषणा की थी कि वायरस का नया स्ट्रेन 70 प्रतिशत अधिक संक्रामक है। स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक के अनुसार, नया स्ट्रेन 'नियंत्रण से बाहर' है। (Corona New Strain risk ) 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 21, 2020 5:45 PM IST

Coronavirus New Strain:  ब्रिटेन में कोरोनोवायरस का नया स्ट्रेन (New Strain of Coronavirus in Britain) सामने आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने सोमवार को स्पष्ट किया कि इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार इस मामले में सतर्क है। 19 दिसंबर को, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने घोषणा की थी कि वायरस का नया स्ट्रेन 70 प्रतिशत अधिक संक्रामक है। स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक के अनुसार, नया स्ट्रेन 'नियंत्रण से बाहर' है। (Coronavirus New Strain risk )

क्या भारत में आ सकती है कोरोना की नयी लहर?

भारत के केंद्रीय स्वास्थ मंत्री हर्ष वर्धन ने इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2020 के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया जहां, उन्होंने कहा, " कि भारत सरकार सतर्क है। नये स्ट्रेन से घबराने की आवश्यकता नहीं है। खुद को अफवाहों,  काल्पनिक स्थितियों और डरावनी ख़बरों से बचाकर रखें। "(Coronavirus New Strain in India)

ब्रिटेन ने रद्द की हवाई उड़ानें

बता देंं कि, इससे पहले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ब्रिटेन में कोरोनोवायरस के म्यूटेटेड स्ट्रेन के उद्भव पर चर्चा करने के लिए अपने टॉप सलाहकारों और एक्सपर्ट्स की एक इमरजेंसी मीटिंग भी बुलाई थी। इस मीटिंग में अचानक से कोरोना वायरस के मामलों में आए उछाल की समीक्षा की गयी और ब्रिटेन से  कई देशों को जाने वाली हवाई उड़ानों को रोकने के विषय में भी चर्चा की गयी।

इस मीटिंग में संयुक्त निगरानी समूह की अध्यक्षता स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक ने की। साथ ही भारत से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रतिनिधि और अन्य लोग भी आपात बैठक का हिस्सा हैं। कोरोना वायरस की इस नयी लहर के चलते भारत ने ब्रिटेन से भारत आनेवाली हवाई उड़ानों को भी रोकने की घोषणा कर दी। फिलहाल 31 दिसबंर तक यह पाबंदी लागू रहेगी।

वहीं, सऊदी अरब और कई यूरोपीय देशों, जिनमें इटली, बेल्जियम, फ्रांस और नीदरलैंड्स शामिल हैं, ने म्यूटेन्ट स्ट्रेन की खभर सामने आने के बाद ब्रिटेन से उड़ानों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।

(स्रोत-आईएएनएसय वीएवी-एसकेपी)