
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : January 6, 2021 12:46 PM IST
Corona New Strain: चेन्नई में मिले कोरोना वेरिएंट के 3 नये मरीज, देश में कुल मामले हुए 71, WHO ने किया दुनिया को खबरदार
यूके से आया कोरोना का नया वेरिएंट (UK variant) काफी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। देखते ही देखते कोरोना वायरस स्ट्रेन (Corona Virus Dtrain) हमारे देश के अलग-अलग राज्यों में पहुंच चुका है। बुधवार को चेन्नई में कोरोना वेरिएंट के 3 नये मरीज मिले हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव डॉ राधाकृष्णन ने इस बात की जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय की खबर के अनुसार देशभर में कोरोना के नये वेरिएंट के कुल मामले 71 हो चुके हैं।
The total number of cases infected with the UK strain of the Coronavirus now stands at 71: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/gLvsEFN1QC
— ANI (@ANI) January 6, 2021
ऐसा नहीं है कि कोरोना का नया वेरिएंट यूके से सिर्फ भारत में आया है। बल्कि यह कई देशो में अपने पैर पसार चुका है। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दुनिया को खबरदार करते हुए कहा कि कोरोना वेरिएंट अब तक दुनिया के 41 देशों में दस्तक दे चुका है। गौरतलब है कि 14 दिसंबर को ब्रिटेन सरकार ने घोषणा की थी कि देश में एक नए कोरोना वायरस ने दस्तक दिया है। इस घोषणा के केवल 4 सप्ताह बाद ही इस वेरिएंट के मरीज 41 देशों में मिले। इस खबर के बाद कई मुल्कों ने ब्रिटेन की यात्रा को स्थगित कर दिया है। भारत में भी फिलहाल ब्रिटेन के लिए हवाई यात्रा बंद है।
Two hotels in Chennai had a slight increase in COVID19 cases but there also cases have come down drastically. Sample testing is being done across many hotels: Tamil Nadu Health Secretary Dr Radhakrishnan in Chennai yesterday
— ANI (@ANI) January 6, 2021
रिपोर्ट बताती हैं कि कोरोना का नया वेरिएंट, कोरोना वायरस से काफी खतरनाक है। इसके म्यूटेशन से वायरस के उन हिस्सों में बदलाव हुआ है जो मानव कोशिकाओं पर सीधे असर डालने में सक्षम हैं। इसमें N501Y नाम का म्यूटेशन हुआ है, जो शरीर की कोशिकाओं को प्रभावित करता है। रिसर्च में यह कहा गया है कि कुछ म्यूटेशन की वजह से वायरस की इंसानी कोशिकाओं को संक्रमित करने की क्षमता बढ़ जाती है। इसके अलावा एक अन्य रिपोर्ट यह दावा भी किया गया था कि कोरोना का नया वेरिएंट, पहले वाले से 70 प्रतिशत अधिक खतरनाक है।
स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इन हालात पर नजर रखी जा रही है और सतर्कता बढ़ाने, संक्रमण रोकने और जांच को बढ़ाने को लेकर, तथा नमूनों को INSACOJ प्रयोगशालाओं में भेजने के लगातार सलाह दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच लगभग 33 हजार लोग ब्रिटेन से भारत आ चुके हैं और अलग अलग एयरपोर्ट पर उतरकर वे अपने घरों तक पहुंचे। ऐसे में इनमें से अभी तक 114 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनके जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भारत के 10 अलग अलग प्रयोगशालाओं में भेजे गए हैं।