Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

तीसरी लहर आने की आशंका पर जल्द लग सकता है विराम! निचले स्तर पर पहुंची कोरोना संक्रमण की दर

पिछले 24 घंटे के आंकड़ों की बात करें तो कोरोना के 8865 नए मामले आए हैं, जबकि 197 लोगों की मौत हुई है वही 11971 लोग कोरोनावायरस से ठीक भी हुए हैं।

तीसरी लहर आने की आशंका पर जल्द लग सकता है विराम! निचले स्तर पर पहुंची कोरोना संक्रमण की दर

Written by Atul Modi |Updated : November 16, 2021 7:44 PM IST

देश में कोरोना संक्रमण की दर लगातार कम होती दिखाई दे रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों की माने तो पिछले 287 दिनों में सप्ताह की शुरुआत में सबसे कम नए मामले दर्ज हुए हैं। ऐसे में इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में कोरोनावायरस की तीसरी लहर आने की संभावना धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि तीसरी लहर खत्म होने की संभावना तब तक नहीं है जब तक देश के प्रत्येक नागरिक को कोरोना का टीका नहीं लग जाता है। इसके साथ ही सावधानी बरतनी भी जरूरी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में अब कोरोना के सक्रिय मामले डेढ़ लाख से भी कम पर आ चुके हैं। बता दें कि, दूसरी लहर की शुरुआत में इतने मामले 1 दिन में आ रहे थे। पिछले 24 घंटे के आंकड़ों की बात करें तो कोरोना के 8865 नए मामले आए हैं, जबकि 197 लोगों की मौत हुई है वही 11971 लोग कोरोनावायरस से ठीक भी हुए हैं।

1.5 लाख से भी कम सक्रिय मामले

आंकड़ों के मुताबिक कोरोनावायरस की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 3 करोड़ 44 लाख 56 हजार लोग संक्रमित हुए हैं इनमें 4 लाख 63 हजार 852 लोगों की मौत भी हो चुकी है। मगर खास बात यह है कि अब तक तीन करोड़ 38 लाख 61000 लोग कोरोना का मात भी दे चुके हैं। वर्तमान की बात करें तो कोरोना के कुल सक्रिय मामले डेढ़ लाख से भी कम हो चुके हैं।

Also Read

More News

रिकवरी रेट 98% से ज्यादा

मृत्यु दर 1.35% है जबकि रिकवरी रेट 98% से ज्यादा है, वही सक्रिय मामले आधे प्रतिशत से भी कम है। कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की बात करें तो दुनिया भर में भारत का स्थान 18वें नंबर पर है। दूसरी लहर की शुरुआत में भारत दूसरे नंबर पर पहुंच गया था।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

113 करोड़ वैक्सीन की डोज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 16 नवंबर तक देश भर में 112 करोड़ 97 लाख 84 हजार कोरोनावायरस वैक्सीन की डोज दिए जा चुके हैं। आईसीएमआर के मुताबिक अब तक करीब 62 करोड़ कोरोना के टेस्ट किए जा चुके हैं।

About the Author

... Read More