Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

10 में से 1 गर्भवती हो सकती है कोरोना संक्रमित, नहीं दिख रहे हैं लक्षण : रिपोर्ट

अध्ययन में कहा गया है कि पहले से मौजूद कॉम्बिडिटीज, उच्च मातृ आयु, और उच्च बॉडी मास इंडेक्स गंभीर कोविड-19 के लिए जोखिम कारक हैं और बिना उन लोगों की तुलना में कोविड-पॉजिटिव महिलाओं में प्रीटरम जन्म दर अधिक है। अध्ययन में यह भी पाया गया कि 10 गर्भवती या हाल ही में गर्भवती महिलाओं में से एक, जो चेक-अप के लिए गईं या किसी भी कारण से अस्पताल में भर्ती हुईं, उन्हें कोरोना होने की संभावना है। हालांकि ऐसे मामलों में नवजात मृत्यु दर अन्यों के मुकाबले कम है।

10 में से 1 गर्भवती हो सकती है कोरोना संक्रमित, नहीं दिख रहे हैं लक्षण : रिपोर्ट
10 में से 1 गर्भवती हो सकती है कोरोना संक्रमित, नहीं दिख रहे हैं लक्षण : रिपोर्ट

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : September 3, 2020 10:31 AM IST

हाल ही में हुई एक रिसर्च में आशंका जताई गई है कि गर्भवती महिलाएं भारी मात्रा में कोरोना संक्रमित हो रही हैं। हालांकि ये केस एसिम्पटोमेटिक हैं, जिसके चलते लोगों को इसकी जानकारी नहीं मिल रही है। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल (बीएमजे) में प्रकाशित एक नए अध्ययन के अनुसार ऐसे मामलो में गहन जांच की जरूरत है। सिर्फ यही नहीं यदि गर्भवती कोरोना संक्रमित है तो उन्हें प्री-टर्म डिलीवरी का भी अधिक खतरा है, बर्मिंघम विश्वविद्यालय के नेतृत्व में हुए विश्लेषण में यह कहा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गर्भवती और हाल ही में गर्भवती महिलाओं में प्रजनन आयु के गैर-गर्भवती महिलाओं की तुलना में कोरोना के लक्षण जैसे कि बुखार और मायलगिया (मांसपेशियों में दर्द, कोरोना का सबसे कॉमन लक्षण) संबंधित लक्षण नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में कोरोना काल में हुई गर्भवती महिलाओं की एक्स्ट्रा केयर की जरूरत है।

अध्ययन में कहा गया है कि पहले से मौजूद कॉम्बिडिटीज, उच्च मातृ आयु, और उच्च बॉडी मास इंडेक्स गंभीर कोविड-19 के लिए जोखिम कारक हैं और बिना उन लोगों की तुलना में कोविड-पॉजिटिव महिलाओं में प्रीटरम जन्म दर अधिक है। अध्ययन में यह भी पाया गया कि 10 गर्भवती या हाल ही में गर्भवती महिलाओं में से एक, जो चेक-अप के लिए गईं या किसी भी कारण से अस्पताल में भर्ती हुईं, उन्हें कोरोना होने की संभावना है। हालांकि ऐसे मामलों में नवजात मृत्यु दर अन्यों के मुकाबले कम है।

गर्भवती लें संतुलित डाइट

गर्भवस्था में महिला को अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है, खासकर इस कोरोना काल में। महिलाओं को ऐसी संतुलित डाइट लेन चाहिए जिसमें प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, फैट और हाई फाइबर के साथ मिनरल्स हों। साथ ही प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ जैसे विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ, अखरोट, बादाम, सुपर फूड जैसे हल्दी, अदरख, लहसुन आदि का सेवन करना चाहिए। पीने के लिए गुनगुने पानी का सेवन करें।

Also Read

More News

इन बातों का भी रखें विशेष ध्यान

1. इन दिनों हर व्यक्ति को साफ सफाई रखने की आवश्यकता है, खासकर गर्भवती को। जूस, ड्राई फ्रूट्स, फल या सब्जी का इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह से धो लें।

2. कैफीन, एल्कोहल, तम्बाकू और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन ना करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

3. गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन 20-25 मिनट योग या साधारण इनडोर स्ट्रेचिंग व्यायाम या सरल योग व्यायाम करना चाहिए।