Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Corona in Delhi: दिल्ली में लगातार तीसरे दिन कोरोना से नहीं हुई कोई मौत, 31 नए मामले दर्ज

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 31 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14,39,283 हो गई है। हालांकि, अच्छी खबर ये है कि पिछले 3 दिनों में शहर में कोई मौत नहीं हुई है।

Corona in Delhi: दिल्ली में लगातार तीसरे दिन कोरोना से नहीं हुई कोई मौत, 31 नए मामले दर्ज
Corona in Delhi: दिल्ली में लगातार तीसरे दिन कोरोना से नहीं हुई कोई मौत, 31 नए मामले दर्ज।

Written by Anshumala |Updated : October 13, 2021 9:00 PM IST

Corona in Delhi: स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी (Delhi) में बुधवार को कोरोना के 31 नए मामले (Corona cases in Delhi) सामने आए, जिसके बाद कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14,39,283 हो गई है। हालांकि, पिछले तीन दिनों में शहर में कोई मौत नहीं हुई है। शहर में मरने वालों की संख्या 25,089 है और मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत है। दिल्ली में अब तक अक्टूबर में संक्रमण से दो मौतें दर्ज की गई हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड संक्रमण दर घटकर 0.05 फीसदी रह गई है। स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि शहर में सक्रिय मामलों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है और यह 338 है। पिछले 24 घंटों में 58 मरीजों के ठीक होने के साथ, अब तक स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 14,13,856 तक पहुंच गई है।

वर्तमान में कुल 99 कोविड रोगियों का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। 98.23 प्रतिशत कोविड रिकवरी दर के साथ, दिल्ली में सक्रिय कोविड मामलों की दर 0.023 प्रतिशत है। इस बीच, पिछले 24 घंटों में कुल 65,548 नए टेस्ट में से 46,426 आरटी- पीसीआर और 19,122 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। वहीं, अब तक टेस्टिंग की कुल संख्या 2,84,38,626 हो गई है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

वर्तमान में शहर में कंटेनमेंट जोन की संख्या 99 है। पिछले 24 घंटों में लगाए गये 1,01,891 टीकों में से 41,230 पहली खुराक और 60,661 दूसरी खुराक थीं। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, अब तक कुल टीकाकरण लाभार्थियों की संख्या 1,92,91,072 है।

About the Author

... Read More