hamburger icon
A
Read in English

कोरोना के इलाज में प्रभावी है दवा एब्सेलेन, कोविड-19 संक्रमितों की जान बचाना होगा आसान

अमेरिका स्थित शिकागो यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना के इलाज में प्रभावी है दवा एब्सेलेन। इसके जरिए कोविड-19 संक्रमितों की जान बचाना होगा आसान

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 16, 2020 5:02 PM IST

Corona Drug Update: कोरोनावायरस वैक्सीन (Coronavirus vaccine) विकसित करने में लगे अमेरिका स्थित शिकागो यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसी दवा को ढूंढ निकाला है, जो कोरोना के इलाज में कारगर साबित हो सकती है। वैज्ञानिकों ने जब अत्याधुनिक कंप्यूटर सिमुलेशन का इस्तेमाल किया तो उन्हें पता चला कि एब्सेलेन दवा (Ebselen Drug) कोरोनावायरस को मेजबान कोशिकाओं (Host cells) में बढ़ने से रोक सकता है।

एब्सेलेन कैसे करती है काम

कोरोनावायरस के मुख्य प्रोटीन एमप्रो की जांच सबसे पहले की गई। शोधकर्ताओं की इस जांच में पता चला एमप्रो कोरोनावायरस के जेनेटिक मैटीरियल से प्रोटीन बनाने की क्षमता को सुविधाजनक बनाता है। इस तरह से कोरोनावायरस मेजबान सेल में अपनी प्रतिकृति का निर्माण करता है।

कोरोनावायरस पर असर दिखा रही है एब्सेलेन 

वैज्ञानिकों ने पाया है कि एब्सेलेन (Ebselen) दवा एमप्रो के खिलाफ अपना असर प्रभावी तरीके से दिखा रही है। एब्सेलेन दवा (Corona Drug Update) में कई गुण मौजूद होते हैं जैसे एंटीवायरल, जीवाणुनाशक, एंटीऑक्सीडेटिव, एंटी-इंफ्लेमेटरी, सेल-सुरक्षात्मक गुण आदि।

इंसानों पर भी पॉजिटिव असर दिखा

एब्सेलेन दवा का इस्तेमाल कई बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। खासकर, बायपोलर डिसऑर्डर एवं सुनाई न देने पर इसे मरीजों को दिया जाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, इस दवा पर कई क्लिनिकल ट्रायल किए गए हैं, जिससे साबित हुआ है कि इंसानों में इसका इस्तेमाल करना सुरक्षित है।

इन दवाओं से हो रहा है कोरोना का इलाज

फिलहाल, गंभीर रूप से कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज  (coronavirus treatment) रेमडेसिवीर दवा से किया जा रहा है। इस दवा का इस्तेमाल इबोला के मरीजों पर किया जाता है, जो एक एंटीवायरल दवा है। हालांकि, यह दवा इबोला के मरीजों पर कारगर साबित नहीं हुई थी, लेकिन कोरोना मरीजों पर इसके पॉजिटिव रिजल्ट ही सामने आए हैं। इसके अवाला, ब्लड प्लाज्मा, डेक्सामेथासोन दवा से भी कोरोना के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। खासकर, अमेरिका, ब्रिटेन में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।

शोधकर्ताओं ने इंसानों में कोरोना के लक्षणों के क्रम को किया डिकोड

डेक्सामेथासोन दवा से होगा कोरोना के गंभीर मरीजों का इलाज, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी मंजूरी

डेक्सामेथासोन है कोरोना की सस्ती और कारगर दवा, WHO ने बताया कोविड मरीज़ों के लिए इसे सुरक्षित