UP Corona News: उत्‍तर प्रदेश में 2 दिन बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, योगी सरकार ने बढ़ाई सख्‍ती

कोरोना केस को लेकर यूपी में हर दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है तो कभी पॉजिटिव की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। बीच-बीच में कोरोना केसों में गिरावट भी दर्ज की जा रही है। कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने दो दिन का कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 3, 2021 2:57 PM IST

उत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस से बढ़ते मामले देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कोरोना कर्फ्यू को दो दिन और बढ़ा दिया है। अब 6 मई यानी गुरुवार सुबह 7 बजे तक बंदी रहेगी। बता दें कि इसके पहले शुक्रवार शाम आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन घोषित किया गया था, जो दो दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। ये आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ बैठक में दिए हैं।

जगह-जगह किया जाएगा सैनिटाइजेशन

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्र में शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लागू आंशिक कोरोना कर्फ्यू को दो दिन और बढ़ाकर 6 तारीख की सुबह सात बजे तक कर दिया गया है। शुक्रवार रात 8 बजे से शुरू हुआ लॉकडाउन अब कुल मिलाकर पांच दिन का हो गया है। अब गुरुवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान अनिवार्य सेवा पहले की तरह से चालू रहेंगी। नगर पालिका और नगर निगम की टीमें प्रदेश में इस दौरान जगह-जगह पर सैनिटाइजेशन का काम करेंगी। सरकार के दो दिन लॉकडाउन बढ़ाने के कारण अब प्रदेश में पंचायत चुनाव के विजेता बड़ा जश्न मनाने से भी वंचित रहेंगे।

बाजार और साप्ताहिक मार्केट रहेंगे बंद

कोरोना वायरस का प्रकोप उत्तर प्रदेश में लगातार जारी है। इसी के चलते प्रदेश सरकार ने पहले वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया था, लेकिन उसे सोमवार तक बढ़ा दिया था। यानी शुक्रवार शाम से मंगलवार की सुबह तक लॉकडाउन था। शुक्रवार शाम से मंगलवार की सुबह तक लॉकडाउन था। अब इसी पाबंदी को मंगलवार व बुधवार के लिए लागू कर दिया गया है। इस लॉकडाउन के दौरान किसी का भी बेवजह बाहर निकलना बंद होगा। बाजार बंद रहेंगे, साप्ताहिक मार्केट नहीं लगेंगी। सार्वजनिक और निजी परिवहन की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

आवश्‍यक वस्‍तुओं पर पाबंदी नहीं

सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि बंद के दौरान सभी दुकानें और बाजार बंद रहेंगे लेकिन सब्जियां, दूध और डेयरी उत्पादों जैसी आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वाले आउटलेट खुले रहेंगे। दवा की दुकानें, गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। जरूरी क्षेत्र के लोगों को छूट रहेगी और परिवहन भी जारी रहेगा।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रविवार को कोरोना संक्रमितों के 30,983 मामले सामने आए है और 290 लोगों की मौत हो गई हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, कोरोना के 2.96 लाख सक्रिय मामले हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source