
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Updated : June 8, 2022 10:58 AM IST
Coronavirus India Updates: भारत में कोरोनावायरस को लेकर स्थिति अब तक जहां स्थिर लग रही थी, वहीं महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामले लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं। ऐसे में देश भर में एक बार फिर कोरोना की चौथी लहर (covid 4th wave india) की बात शुरू हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने आज कोरोना वायरस के 3,714 मामले आए हैं, जिससे देश में अब कोविड मामलों की संख्या 4,31,85,049 हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो पिछले 24 घंटों में डेली पॉजिटिविटी रेट 1.62 प्रतिशत पर है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.91 प्रतिशत दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सक्रिय मामले बढ़कर 26,976 हो गए और 7 ताजा मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,24,708 हो गई। इसी बीच कई ऐसे राज्य हैं जहां कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। तो, आइए जानते हैं देशभर में कोरोना से जुड़े बड़े अपडेट्स।
महाराष्ट्र मेंपिछले एक हफ्ते से कोरोना मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में हर दिन ये ग्राफ ऊपर जा रहा है और लोगों को चिंता होने लगती है कि कहीं ये कोरोना की चौथी लहर की शुरुआत तो नहीं। दरअसल, महाराष्ट्र राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य में कोरोनोवायरस के 1,881 मामले दर्ज किए, जो पिछले दिन की तुलना में 81 प्रतिशत अधिक और 18 फरवरी के बाद से सबसे अधिक है। यहां बीते 24 घंटे के अंदर मुंबई में कोविड -19 के मरीज 80% से अधिक बढ़े हैं।
साथ ही ठाणे और नवी मुंबई जैसे शहरों में 90% तक की बढ़ोतरी देखी गई है और 1,881 नए मामले दर्ज किए गए। बता दें कि सोमवार को, राज्य में 1,036 संक्रमण दर्ज किए गए थे, जबकि मुंबई में 676 मामले दर्ज किए गए थे। लेकिन मंगलवार को यह बढ़कर 78,96,114 हो गया।
महाराष्ट्र में जिस तरह से कोरोना के मामलो में अचानक से बढ़ोतरी देखी जा रही ह इसके पीछे एक बड़ा कारण ओमिक्रोन वेरिएंट BA.4 और BA.5 है। दरअसल, कल यहां के आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है पुणे की एक 31 वर्षीय महिला में ओमिक्रोन वेरिएंट BA.5 मिला है। हालांकि, महिला ठीक होग गई है लेकिन ये इस ओर संकेत करता है कि कहीं ना कहीं कोरोना की वापसी का कारण ओमिक्रोन वेरिएंट BA.4 और BA.5 हो सकता है। इसके अलावा 28 मई को, महाराष्ट्र में पहली बार BA.4 के चार मामले और BA.5 के तीन मामले पाए गए।
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और कश्मीर में भी कोरोना के मामले बढ़े हैं। पश्चिम बंगाल ने पिछले 24 घंटों में कोरोना के 61 मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे गिनती 20,19,747 हो गई। जम्मू और कश्मीर में कोविड के 7 मामले दर्ज किए हैं तो, तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 144 कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं।