
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : November 5, 2020 2:41 PM IST
उत्तर प्रदेश में 2 भाजपा विधायकों को हुआ कोरोना वायरस, यूपी में कोविड से 7412 लोगों की हो चुकी है मौत
देश में लगभग सभी राज्यों में एक बार फिर से कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में कोविड के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। कई देश ऐसे हैं जिन्होंने फिर से लॉकडाउन लागू कर दिया है। लेकिन इसी बीच दक्षिणी राज्य तेलांगना से अच्छी खबर आई है। तेलंगाना में कोविड-19 से उबरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को ये आंकड़ा 2.25 लाख को पार कर गया। पिछले 24 घंटों के दौरान यहां 978 मरीज संक्रमण से ठीक हुए। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि कोरोनावायरस से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 2,25,664 हो गई है। राज्य की रिकवरी रेट 91.85 प्रतिशत है, जो कि राष्ट्रीय औसत 92.2 प्रतिशत से कम है।
पिछले 24 घंटों ने राज्य में 1,539 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 2,45,682 तक पहुंच गई। कुल मामलों में से 18,656 सक्रिय हैं, जिनमें 15,864 क्वारंटीन में हैं। इसी अवधि में वायरस के कारण 5 और लोगों ने दम तोड़ दिया, जिससे मरने वालों की संख्या 1,357 हो गई। 1.5 प्रतिशत के राष्ट्रीय औसत के मुकाबले तेलंगाना में मृत्यु दर 0.55 प्रतिशत है। राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशक के अनुसार, 44.96 फीसदी मौतें कोविड की वजह से हुईं, जबकि 55.04 फीसदी मृतकों में कई अन्य बीमारियां भी देखी गई।
ग्रेटर हैदराबाद में नए मामलों (285) की अधिकतम संख्या दर्ज की गई। इसके बाद रंगारेड्डी जिले में 123, मेडचल मालकाजिरी में 102, करीमनगर में 86 मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य विभाग के एक मीडिया बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 44,327 नमूनों का परीक्षण किया गया और उनमें से 41,377 परीक्षण सरकार द्वारा संचालित प्रयोगशालाओं में किए गए।
बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट और रिकवरी रेट बढ़ने के कारण सक्रिय मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य में बुधवार को 541 नए मरीज मिलने के बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,19,505 पहुंच गई है, लेकिन राहत की बात है कि इसमें 2,11,831 स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 6,560 हो गई है। इस बीच, बिहार में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर (रिकवरी रेट) 96़ 50 फीसदी पहुंच गई है। बिहार में बुधवार को कोरोना के 541 नए मामले सामने आए। बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान 976 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 1,26,822 नमूनों की जांच हुई है।
अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1 लाख नए कोरोनावायरस मामले दर्ज हुए हैं। महामारी की शुरूआत के बाद से अब तक की यह सबसे बड़ी एक-दिवसीय संख्या है। द हिल न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, कोविड ट्रैकिंग प्रोजेक्ट के अनुसार, अमेरिका में बुधवार को 1,02,591 मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 94,77,709 तक बढ़ गई है। कोलोरैडो, इडाहो, इंडियाना, मैन, मिशिगन, मिनेसोटा, रोड आइलैंड, वाशिंगटन और विस्कॉन्सिन समेत कम से कम 34 राज्यों में बुधवार को मामले सामने आए। देश में अभी करीब 52 हजार कोविड रोगी अस्पताल में भर्ती हैं।