Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Corona Cases in India: जुलाई के बाद पहली बार भारत में कोरोना के 20 हजार से भी कम हुए दैनिक मामले दर्ज

Corona Cases Latest Update in India: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में 30,376 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए। अब तक कुल 96,36,487 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, देश में 2,92,518 मरीज सक्रिय रूप से संक्रमित हैं।

Corona Cases in India: जुलाई के बाद पहली बार भारत में कोरोना के 20 हजार से भी कम हुए दैनिक मामले दर्ज
Corona Cases in India: जुलाई के बाद पहली बार भारत में कोरोना के 20 हजार से भी कम हुए दैनिक मामले दर्ज।

Written by Anshumala |Updated : December 22, 2020 1:23 PM IST

Corona Cases Latest Update in India: जुलाई के बाद पहली बार भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के सबसे कम मामले (Corona Cases in India) दर्ज किए गए। मंगलवार को देश में कोविड-19 के 19,556 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,00,75,116 हो गई। इसी दौरान देश में कोविड-19 से 301 मौतें हुई, जिसके बाद मौतों का कुल आंकड़ा 1,46,111 तक पहुंच गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों से ये जानकारी मिली है। देश में पिछले 24 घंटों में 30,376 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए। इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 96,36,487 हो गई है। फिलहाल देश में 2,92,518 मरीज सक्रिय रूप से संक्रमित हैं। रिकवरी रेट 95.65 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

Corona Cases Latest Update in India

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, भारत में कुल नमूनों की जांच की संख्या 16,31,70,557 हो गई है, जिसमें पिछले 24 घंटों में 10,72,228 नमूनों की जांच शामिल है।

महाराष्ट्र अभी भी सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य

महाराष्ट्र अभी भी सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। देश में 70 प्रतिशत मामले दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मिल रहे हैं, जिनमें महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, गुजरात और मध्य प्रदेश शामिल है।

Also Read

More News

ब्रिटेन में नया कोरोना वायरस मिलने के बाद महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू, 6 महीने तक मास्क पहनना अनिवार्य

Coronavirus Cases in India: भारत में कोविड-19 के 1 करोड़ मामले, लेकिन एक्टिव केसेस और मौत के आंकड़े हुए कम, मिल रहे महामारी से राहत के आसार

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

स्रोत: (IANS Hindi)

About the Author

... Read More