Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Corona Cases In Kerala: केरल राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी देखी गयी है। राज्य के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने सोमवार को कहा कि, राज्य में 61,202 सैम्पल्स की जांच में 6,664 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं राज्य में इंफेक्शन रेट 10.88 प्रतिशत दर्ज की गयी है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 9,010 लोग कोविड नेगेटिव पाए गए, जबकि राज्य में कुल एक्टिव केसेस की संख्या 74,735 पायी गयी। केरल में सोमवार को कोविड से 53 मौतें हुईं, जिसके बाद राज्य में कोविड डेथ का कुल आंकड़ा अब 28,873 हो गया है। (Corona Cases In Kerala Update In Hindi)
टीकाकरण के मोर्चे पर, केरल में 18 वर्ष से अधिक उम्र की आबादी में से 94.3 प्रतिशत (2.52 करोड़) को पहली खुराक मिल गई है, जिसमें से 48.5 प्रतिशत (1.29 करोड़) को अब तक दोनों खुराक मिल चुकी है।
वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सोमवार को कोविड-19 के खिलाफ एहतियात के तौर पर सभी स्कूली बच्चों को मुफ्त होम्योपैथिक निवारक गोलियों के वितरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया, क्योंकि सभी स्कूल 1 नवंबर से फिर से खुलने जा रहे हैं। विजयन ने कहा कि होम्योपैथिक दवाएं सिद्ध और प्रभावी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, "होम्योपैथिक निवारक गोलियां विशेष कियोस्क और औषधालयों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी। यह बहुत प्रभावी भी साबित हुई हैं। सभी प्रश्नों के लिए एक विशेष हेल्पलाइन भी खोली गई है।" मार्च 2020 के तीसरे सप्ताह से राज्य में स्कूल बंद हैं। मिली जानकारी के अनुसार, होम्योपैथिक निवारक गोलियां वितरित करने के निर्णय पर सबसे पहले शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी और स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के बीच चर्चा हुई और इन्होंने इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया।
(आईएएनएस)