5-12 साल के बच्‍चों को लग सकती है Corbevax वैक्‍सीन, कीमत 145रु, सरकार ने 5 करोड़ डोज का दिया ऑर्डर

सरकार ने Biological E को Corbevax वैक्‍सीन की 5 करोड़ डोज का ऑर्डर दे दिया है। वैक्‍सीन का स्‍टॉक फरवरी अंत तक मिल सकता है। इस वैक्‍सीन की कीमत 145 रुपये होगी जिसमें सभी टैक्‍स भी शामिल हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : February 7, 2022 12:10 PM IST

हमारे देश में कोरोना वैक्‍सीनेशन अभियान के तहत करोड़ों लोगों को कोरोना वैक्‍सीन की डोज लग चुकी है। 60 साल की उम्र से अधिक के लोगों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को जहां बूस्‍टर डोज लग रही है वहीं 15-18 साल के बच्‍चों का टीकाकरण भी शुरू हो चुका है। इसके बावजूद Toddlers और अर्ली टीनेजर को अभी भी कोरोना वैक्‍सीन से वंचित रखा गया है। बताया जा रहा है कि 5-12 के बच्‍चों को Corbevax वैक्‍सीन लग सकती है। हालांकि डॉक्‍टर्स और एक्‍सपर्ट फिलहाल ट्रायल कर रहे हैं, कंपनी या सरकार की ओर से किसी भी तरह की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

5 करोड़ डोज का दिया ऑर्डर

दरअसल लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार सरकार ने Biological E को Corbevax वैक्‍सीन की 5 करोड़ डोज का ऑर्डर दे दिया है। वैक्‍सीन का स्‍टॉक फरवरी अंत तक मिल सकता है। इस वैक्‍सीन की कीमत 145 रुपये होगी जिसमें सभी टैक्‍स भी शामिल हैं। कसौली में सीडीएल लैब ने हाल ही में कॉर्बेवैक्स वैक्सीन की करीब 6 करोड़ खुराक को मंजूरी दी है।

corona vaccine

DCGI की मंजूरी का इंतजार

यह वैक्‍सीन 12-15 साल की उम्र के बीच के बच्‍चों को लग सकती है, हालांकि सरकार ने अभी तक 15 साल से कम उम्र वालों के लिए वैक्सीन को मंजूरी देने का फैसला नहीं किया है। बताया जा रहा है कि एनटीएजीआई बच्चों में Corbevax के उपयोग के बारे में डेटा पर चर्चा और समीक्षा करने के लिए बैठक कर रहा है। वर्तमान में कॉर्बेवैक्स को केवल एडल्‍स में प्रतिबंधित उपयोग के लिए अप्रूवल मिला हुआ है। Biological E ने हाल ही में 5-12 साल और 12-18 साल के एज ग्रुप में वैक्‍सीन का ट्रायल पूरा किया है। सूत्रों के अनुसार वैज्ञानिक विशेषज्ञों ने 12-18 साल वाले एज ग्रुप के ट्रायल से मिले डाटा की समीक्षा राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) की बैठक में की है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक ट्रायल से प्राप्‍त डाटा को DCGI को नहीं भेजा है। सोर्स बता रहे हैं कि NTAGI के सदस्‍य ट्रायल के डाटा से संतुष्‍ट होते हैं और आगे बढ़ने को कहते हैं तो DCGI से अंतिम मंजूरी मिलना आसान हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source