
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 15, 2022 11:00 AM IST
Covid-19 Vaccine For Children: कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ बच्चों के वैक्सीनेशन से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया गया है। अब जल्द ही भारत में 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को कोविड की वैक्सीन लगायी जाएगी। इसके लिए इस्तेमाल होगी स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कॉर्बीवैक्स (Corbevax) जिसका पहला लॉट आज आज सरकार को प्राप्त होगा। बता दें कि,भारत की दवा नियामक संस्था ड्रग्स कंट्रोलर अथॉरिटी ऑफ इंडिया (DCGI) ने बीते दिन कुछ शर्तों के साथ 12 से 18 साल के आयुवर्ग के बच्चों को यह वैक्सीन लगाने की सिफारिश की थी। (Covid-19 Vaccine For Children In Hindi)
DCGI की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमिटी (SEC) ने हैदराबाद स्थित दवा कंपनी बायोलॉजिकल E के COVID-19 वैक्सीन, Corbevax को कुछ शर्तों के साथ 12-18 साल के बच्चों के लिए इमरजेंसी में इस्तेमालके लिए सिफारिश की है। वहीं, जल्द ही इस दो खुराक वाली वैक्सीन कॉर्बेवैक्स को अंतिम मंजूरी मिलने की भी उम्मीद है।
विशेष समिति ने बच्चों और किशोरों में कॉर्बेवैक्स वैक्सीन के क्लिनिकल स्टडी से जुड़े सेफ्टी और प्रतिरक्षात्मकता डेटा की समीक्षा की और उसके बाद निष्कर्षों के आधार पर इस वैक्सीन के आपातकालीन स्थितियों में उपयोग करने के लिए सिफारिश की। ऐसा बताया जा रहा है कि इस टीके की कीमत 145 रुपए है। यह कीमत टैक्स रहित है यानि वैक्सीन लेने वाले व्यक्ति को टीका टैक्स जोड़कर 145 रुपए से अधिक कीमत पर उपलब्ध हो सकेगा।
Corbevax ऐसा दूसरा टीका है जिसे बच्चों के लिए आपातकाल में इस्तेमाल की मंजूरी मिली है। इससे पहले कोवैक्सीन ( Covaxin) को 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए इमरजेंसी यूज की अनुमति मिल चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार, हैदराबाद स्थित दवा निर्माता कंपनी द्वारा 12 साल से कम उम्र के बच्चों पर इस वैक्सीन के प्रभावों की जांच से जुड़े क्लिनिकल ट्रायल संबंधित डेटा जल्द ही जमा कराया जा सकता है।