... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
बहुत जल्द आने वाला है पुरुषों के लिए कॉन्ट्रासेप्टिव जेल । © Shutterstock
मार्केट में कई तरह की गर्भनिरोधक दवाओं उपलब्ध हैं। हालांकि, महिलाओं के लिए कई तरह की गर्भनिरोधक दवाएं हैं, पर पुरुषों के लिए बहुत कम ही हैं। पर अब, पुरुषों के लिए लगातार नए-नए गर्भनिरोधक पर काम हो रहा है। हाल ही में एक इंजेक्शन चीन के शोधकर्ताओं ने ईजाद किया है जिस पर अभी काम किया जा रहा है, लेकिन अब पुरुषों के लिए ऐसा गर्भनिरोधक आया है जो इंजेक्शन, कंडोम और दवाई से भी अधिक प्रभावी होगा।
वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने एक ऐसा गर्भनिरोधक ईजाद किया है, जिसे पुरुषों के हाथों पर मलने से महिलाओं को गर्भवती होने से रोका जा सकता है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि ये गर्भनिरोधक गोलियों या किसी भी अन्य ट्रीटमेंट से काफी प्रभावी है, लेकिन अभी शोधकर्ताओं को इस पर अभी और प्रयोग करने हैं।
नई वियाग्रा 5 मिनट में दिखाएगी अपना असर, दूर होगी सेक्सुअल प्रॉब्लम
इस जेल का नाम एनईएस/टी (NES/T) रखा गया है। ये हार्मोन बेस्ड ट्रीटमेंट है जो कि सेक्स इच्छा को कम किए बिना स्पर्म के प्रोडक्शन को कम करता है।
वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि बाजार में ये 3 से 5 साल में उपलब्ध होगा। एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता रिचर्ड एंडरसन का कहना है कि ये पुरुषों पर बहुत प्रभावकारी है और इसके साइड इफेक्ट भी नहीं हैं।
कंडोम से सीमन कहीं लीक तो नहीं हो गया? कंडोम के यूज में है दुविधा, तो यूं निपटें
शोधकर्ताओं ने माना कि ये जेल इंजेक्शन से अधिक सुविधाजनक हो सकता है। इतना ही नहीं, ये 4 महीने से स्पर्म का प्रोडक्शन भी रोक सकता है। जो पुरुष इस जेल का इस्तेमाल करेंगे वे 6 महीने बाद वापस बच्चे को जन्म देने में समर्थ हो जाएंगे।