
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : February 22, 2021 9:37 AM IST
Image credits by: कोरोना वायरस से संक्रमित हुए मरीजों के लिए विटामिन सी और जिंक कुछ खास फायदा नहीं करते हैं।
अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के रिकवर होने के पीछे विटामिन सी (Vitamin C) और जिंक (Zinc) की बड़ी उपलब्धता मानी जा रही थी। लेकिन हाल ही में आई एक स्टडी ने इसे नकार दिया है। रिसर्च के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए मरीजों के लिए विटामिन सी और जिंक (Vitamin C and Zinc) से लैस सप्लीमेंट का सेवन फायदा नहीं करते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार जिंक और विटामिन सी से लैस सप्लीमेंट और दवाएं आसानी से उपलब्ध तो हैं, लेकिन ये कोरोना मरीजों को जल्दी रिकवर करने में कुछ खास रोल प्ले नहीं करते हैं। जोमा नेटवर्क ओपन (JAMA Network Open) नामक पत्रिका में प्रकाशित एक नए अध्ययन में छपी रिसर्च में कहा गया है कि विटामिन सी और जिंक की खुराक कोविड-19 रोगियों को उनकी बीमारी से उबरने में मदद नहीं करती है।
एक्सपर्ट कहते हैं कि ऐसा माना जाता है कि जिंक (Zinc) का सेवन, सेल्स को मजबूत कर वायरस से लड़ने में मदद करता है और विटामिन सी (Vitamin C) एक एंटीऑक्सीडेंट हैं जो इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकती है। यही कारण है कि पिछले एक साल में ये जिंक और विटामिन सी को इम्युनिटी बूस्टर समझा गया है और इनसे लैस प्रॉडक्ट मार्किट में खूब बिके हैं। लेकिन बहुत कम रिसर्च ऐसी हैं जो ये बताती हैं कि विटामिन सी (Vitamin C) और जिंक (Zinc) की उच्च खुराक सिर्फ सामान्य सर्दी के लक्षणों को कम गंभीरता को घटा सकती है।
यूएस में Cleveland Clinic की एक टीम ने 214 एडल्ट पर रिसर्च की। एक्सपर्ट का मकसद रिसर्च में ये देखना था कि जिंक और विटामिन सी का सेवन आखिर कोरोना मरीजों की रिकवरी में कितना फायदेमंद है। ऐसे में एक्स्पर्ट ने पाया कि जिस ग्रुप ने बिना जिंक और विटामिन सी (Vitamin C) का सेवन किए खुद को सही किया उनके 50 प्रतिशत लक्षण कम होने में करीब 6.7 दिन लगे, जबकि जिस ग्रुप ने सिर्फ विटामिन सी (Vitamin C) का सेवन किया उन्हें 5.5 दिन लगे और जिस ग्रुप ने जिंक का सेवन किया उसे 5.9 दिन लगे जबकि जिस ग्रुप ने इन दोनों सप्लीमेंट का सेवन किया उनके लक्षण कंट्रोल होने में 5.5 दिन लगे।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.