... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : July 29, 2018 6:43 PM IST
Image Source: © Shutterstock
सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने तथा ऐसे हादसों में घायलों की जान बचाने के उद्देश्य से समाज में जागरूकता कायम करने के लिए मैक्स हॉस्पिटल ने रायडरज संस्था के सहयोग से साइक्लोथॉन का आयोजन किया। 'इमरजेंसी ड्राइव, सेव द नम्बर, सेव लाइफ' नामक अभियान के तहत आयोजित 10 किलोमीटर के इस साइक्लोथॉन में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजकों की तरफ से जारी बयान के अनुसार, इस अभियान में मैक्स हॉस्पिटल के चिकित्सकों के साथ साइकिल चालकों के अलावा स्थानीय निवासियों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मैक्स हेल्थकेयर के निदेशक (ऑपरेशंस) नीरज मिश्रा ने कहा, "मैक्स हॉस्पिटल की ओर से जनहित में इमरजेंसी नम्बर 011-40554055 जारी किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को इस बारे में जागरूक करना है कि आपात स्थिति में वे सामने आएं और इस नम्बर पर कॉल करें। इसके बाद मैक्स हॉस्पिटल मरीज की देखभाल के लिए हाजिर हो जाएगा। यह अभियान रायडरज के सहयोग से चलाया जा रहा है। हम सभी लोगों से अपील करते हैं कि सड़क हादसा होने पर घायलों की मदद करें और उनकी जान बचाएं।"
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) के आंकड़ों के मुताबिक, भारत दुनिया के उन देशों में एक है, जहां सड़क सुरक्षा सबसे खराब स्थिति में है। हमारे देश में हर दिन होने वाली 1,317 सड़क दुर्घटनाओं में करीब 400 लोगों की मौत होती है। सड़क दुर्घटनाएं भारत में होने वाली अप्राकृतिक मौतों का सबसे बड़ा कारण है। सड़क दुर्घटनाओं में हताहत होने वालों में सबसे अधिक संख्या पैदल चलने वालों की होती है। गत दशक में दुर्घटनाओं के कारण 12 लाख मौतें हुईं और 50 लाख लोग गंभीर रूप से घायल और दिव्यांग हो गए।
पूर्वी दिल्ली रायडरज के प्रतिनिधि कमल बिष्ट ने कहा, "ऐसे अभियान से जागरूकता पैदा करने में मदद मिलेगी तथा लोग आपात स्थिति के समय लोगों की मदद करने के महत्व को समझने के लिए प्रोत्साहित होंगे।"
स्रोत-IANS Hindi.
चित्रस्रोत-Shutterstock.