Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की बिगड़ी तबियत,अस्पताल में भर्ती, पढ़ें डिटेल्स

78 वर्षीय सोनिया गांधी की तबियत ठीक नहीं है जिसे देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी। सोनिया गांधी को सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की बिगड़ी तबियत,अस्पताल में भर्ती, पढ़ें डिटेल्स

Written by Sadhna Tiwari |Updated : February 21, 2025 1:15 PM IST

Sonia Gandhi Hospitalized: कांग्रेस नेता और राज्य सभा की सदस्य सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया (Congress member Sonia Gandhi admitted to hospital) है। मिली जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुवार सुबह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल (Sir ganga ram hospital, Delhi) में भर्ती कराया गया है। पीटीआई (PTI) की खबर के अनुसार, अब सोनिया गांधी की तबियत (Sonia Gandhi health update) स्थिर है। यह बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में हैं। वहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि, शुक्रवार को सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

बीते कई वर्षों से बीमार हैं सोनिया गांधी

बता दें कि, 78 वर्षीय सोनिया गांधी की तबियत लम्बे समय से ठीक नहीं है और वे स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से जूझ रही हैं। सोनिया गांधी अक्सर रूटीन चेकअप के लिए भी हॉस्पिटल जाती रहती हैं। वहीं, सोनिया गांधी दो बार कोविड संक्रमण (Sonia Gandhi Covid-19 infection) की चपेट में भी आ चुकी हैं। यह खबर लिखे जाने तक अस्पताल द्वारा सोनिया गांधी के इस बार भर्ती होने के कारणों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार उन्हें पेट से संबंधित किसी समस्या (Stomach related ailments) के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और चेकअप के बाद उन्हें शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी भी मिल सकती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News