राहुल गांधी हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा भी संक्रमित होने के बाद हॉस्पिटल में हुए भर्ती

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। राहुल ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है। राहुल गांधी को कोविड के हल्के लक्षण नजर आए हैं। उसके बाद ही उन्होंने अपना कोविड टेस्ट करवाया और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : April 20, 2021 5:07 PM IST

Rahul Gandhi Corona Positive in Hindi : देशभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी कोरोनावायरस (coronavirus in hindi) से संक्रमित हो गए हैं। राहुल ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी है। राहुल गांधी को कोविड-19 के हल्के लक्षण (Corona mild symptoms) नजर आए हैं। उसके बाद ही उन्होंने अपना कोविड टेस्ट करवाया और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ट्वीट करके राहुल गांधी ने कहा है कि जो भी हाल में उनके संपर्क में आए हैं सभी अपना कोविड-19 का टेस्ट (Rahul Gandhi Corona Positive) करा लें और कोरोना प्रोटोकॉल फॉलो करके सुरक्षित रहें।

वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा भी हुए कोरोना से संक्रमित

इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा भी कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। इससे पहले कांग्रेस वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद शर्मा को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल शर्मा डॉक्टरों की निगरानी में है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

आनंद शर्मा हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले से आते हैं, वह यूपीए सरकार में केंद्र में मंत्री भी रहे हैं। जानकारी के अनुसार, शर्मा को सोमवार सुबह बुखार था और बाद में जांच में उनके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। दरअसल, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 23686 मामले सामने आए, वहीं 240 मरीजों की संक्रमण से मृत्यु हुई है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोविड के चलते अस्पताल में भर्ती, पिछले 3 दिनों में ये हस्तियां भी हुई संक्रमित

इनपुट: (IANS Hindi)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source