
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : May 28, 2024 12:22 PM IST
दुनियाभर में कोरोना महामारी, काली खांसी, वेस्ट नाइल फीवर और अलग-अलग बीमारियां फैल रही हैं। इसी बीच पाकिस्तान में खतरनाक कांगो वायरस (Congo Virus) का खतरा मंडरा रहा है। जहां एक तरफ पाकिस्तान में बकरीद की तैयारियां शुरू हैं। वहीं, दूसरी ओर लोगों के बीच इस बीमारी को लेकर दहशत फैलने लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में कांगो बुखार से दो लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। इसके बाद पाकिस्तान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ने इस बीमारी से बचाव के लिए नागरिकों के लिए एक अलर्ट जारी किया है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कांगो बुखार के कारण पाकिस्तान में अब तक 2 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जिसके बाद पाकिस्तान के अटौक जिले के टेक्सिला शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। रोग के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने जिले में धारा-144 को लागू कर दिया है और बकरीद के कुछ दिन पहले तक पशु बाजार को भी बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
कांगो बुखार को क्रीमियन-कांगो रक्तस्रावी बुखार (Crimean-Congo hemorrhagic fever) भी कहा जाता है। यह एक वायरस के फैलने वाला बुखार है, जो पशुओं की चमड़ी में रहने वाले हिमोरल टिक्स के काटने से फैलता है। जब यह कीड़ा इंसान को काटता है, तो इसका वायरस हमारे खून के संपर्क में आ जाता है। इसके चलते इंसान को काफी तेज बुखार का सामना करना पड़ता है।