कंडोम और अन्य गर्भ-निरोधक तरीकों से जुड़े 6 मिथक

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : May 2, 2014 3:15 PM IST

Contraception-Mythsअनचाहे गर्भ से छुटकारा पाना मुसीबत का सबब बन जाता है और यह आपको तनावग्रस्त कर सकता है। बाबजूद इसके कि लोग कंडोम और गर्भ-निरोधक गोलियों जैसे गर्भ-निरोध के साधनों के बारे में जानते हैं, कई जानकारियाँ तोड़-मरोड़ कर पेश की जाती है और उन्हें ठीक से नहीं समझा जाता है। नतीजतन कई वहम पैदा हो जाते हैं।

1.  अगर मेरा पार्टनर स्खलन से पहले बाहर आ जाए तो मैं गर्भ धारण नहीं करूंगी

नहीं, यह बस एक मिथक है और सच से इसका कोई वास्ता नहीं। कई बार बिना ऑर्गेज्म तक पहुंचे ही स्पर्म रिलीज़ हो जाता है जो अनचाहे गर्भ का कारण बन सकता है। 

2.  कंडोम का इस्तेमाल यौन-आनंद को कम कर देता है

यह एक ऐसा मिथक है जो सेक्स को लेकर बेहद जागरूक लोगों में भी बुरी तरह कायम है। हालांकि, यह सच नहीं है। इंडियाना यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ पब्लिक हेल्थ के एक अध्ययन के अनुसार कंडोम के इस्तेमाल के बाद भी मर्द इरेक्शन और ऑर्गेज्म के उसी चरम पर पहुँचते हैं जहां तक वे बिना कंडोम के पहुँच पाते। 

3.  मादा कंडोम जैसी कोइ चीज़ नहीं होती

हालांकि ज़्यादातर कंडोम संबंधी विज्ञापन और विक्रय पुरुषों के कंडोम से सम्बद्ध होते हैं, पर महिलाओं के लिए भी बाज़ार में कंडोम उपलब्ध हैं! इसमें दोनों सिरों पर रिंग बने होते हैं जिसे अपनी योनी में लगाकर महिलाएं अनचाहे गर्भ से बाख सकती हैं। भारत में, जहां सेक्सकर्मियों को उनके बार-बार कहने के बावजूद आम तौर पर असुरक्षित सेक्स के लिए उकसाया जाता है, ऐसे में मादा कंडोम को लेकर जागरूकता बढ़ाई जानी ज़रूरी है। 

4. दो कंडोम का एक साथ इस्तेमाल गर्भधारण के खतरे को कम कर देगा

हालांकि आप यह सोच सकते हैं कि दो कंडोम का इस्तेमाल करके गर्भधारण के खतरे को ख़त्म किया जा सकता है, पर यह सच नहीं है। दो कंडोम का इस्तेमाल उन दोनों के बीच घर्षण पैदा करेगा जिसके कारण उनके फटने का खतरा पहले से ज़्यादा बढ़ जाएगा।  (पढ़े : तनाव के इन दस लक्षणों में से आप किसके शिकार हैं?)

5. अगर मैंने इमरजेंसी गर्भ-निरोधी गोलियां ली हुई हैं तो मैं अगले 72 घंटों के भीतर असुरक्षित सेक्स कर सकती हूँ

इमरजेंसी गर्भ-निरोधी गोलियां आपके गर्भ-धारण के खतरे को केवल तब कम कर सकता है जब आप असुरक्षित सेक्स के बाद बहत्तर घंटों के भीतर उसे खा लें,  न कि उसे कहकर 72 घंटों के भीतर कभी भी असुरक्षित सेक्स करें। भारत में जहां यौन शिक्षा का स्तर अच्छा नहीं है, ज़्यादातर महिलाओं को लगता है कि एक गोली बहत्तर घंटे के लिए काम करेगी जबकि सच यह है कि एक गोली केवल एक यौन सत्र के लिए बनी है।

6. अगर मेरे पास नया न हो तो मैं यूज्ड कंडोम से भी काम चला सकता हूँ

नहीं, कंडोम केवल एक बार उपयोग के लिए ही बना है और चाहे आप उसे कितना भी धो लें, वह दोबारा यूज़ करने लायक नहीं हो सकता है। यदि आपके पास कंडोम नहीं है तो बेहतर है कि आप पेनिट्रेटिव सेक्स की जगह बिना अपने यौनांग का इस्तेमाल किए सेक्स के कई दूसरे तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अगले दिन बाज़ार से कंडोम ला सकते हैं। (पढ़े : फटी एड़ियों का कोई घरेलु उपाय?)

सेक्सुअल हेल्थ संबंधी एनी आलेखों के लिए, हमारे Sexual Health section पर जाएं। हमारे आलेखों से अप टू डेट रहें। हमें फॉलो करें FacebookTwitter और Google Plusपर।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source