Coronavirus Update: कोरोना वायरस से एक और मौत, देश में मरने वालों की संख्या हुई 11

Coronavirus Update: कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में फैला हुआ है। इस से पूरी दुनिया में 4 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके है। वहीं, 16 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : March 25, 2020 9:04 AM IST

Coronavirus Update: कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में फैला हुआ है। इस से पूरी दुनिया में 4 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके है। वहीं, 16 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। खबरों के मुताबिक, तमिलनाडु में कोरोना वायरस (Tamilnadu Coronavirus Case) से पहली मौत हुई है। शख्स के बारे में (coronavirus) बताया जा रहा है कि वह विदेश से नहीं लौटा था। बल्कि किसी संक्रमित व्यक्ति से संक्रमित हुआ है। 23 मार्च को यह शख्स कोरोना से संक्रमित मिला।

शख्स का इलाज तमिलनाडु के राराजी हॉस्पीटल में चल रहा था। इस मौत से देशभर में मरने वालों की संख्या 11 पहुंच चुकी है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि शख्स मदुरैई का रहने वाला था, जिसकी उम्र 54 थी।  इस व्यक्ति का पिछले दो दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं था। शख्स को डायबिटिज के साथ-साथ हाइपरटेंशन की भी समस्या थी। लगातार उसकी बिगड़ती जा रही थी और आज सुबह ही उसने दम तोड़ दिया।

तमिलनाडु में अबतक 18 मामले

तमिलनाडु में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित अबतक 18 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से आज एक की मौत हो चुकी है। वहीं, एक ठीक हो चुका है। देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित लोगों की संख्या 550 के पार पहुंच चुकी है। इसमें से 11 की मौत हो चुकी है।

Coronavirus Diabetes: जानें क्यों है डायबिटिक्स को कोरोना वायरस का खतरा अधिक, डायबिटिक्स को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान

बता दें कि देशभर में कोरोना का प्रकोप (Coronavirus) बढ़ता जा रहा है। कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री ने 14 अप्रैल तक के लिए पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की है।

21 दिन के लिए देश बंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले 21 दिन के लिए देश बंद का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कुछ लोगों की लापरवाही की वजह से पूरे देश को बुरा परिणाम भुगतना पड़ सकता है। आपका घर से बाहर एक कदम पूरे देश को भारी पड़ सकता है। इसलिए अपने घर में रहें और सुरक्षित रहें। पूरे तीन सप्ताह के सभी बाजार, ऑफिस, सार्वजनिक परिवहन सभी चीजें बिल्कुल बंद कर दी गई हैं। प्रधानमंत्री ने साफ कहा है कि कोई भी 21 दिनों घर से बाहर कदम नहीं रखेगा। सिर्फ जीवनरक्षक सेवाएं ही इस दौरान जारी रहेंगी।

Breathing exercise in Coronavirus: क्या 10 से 20 सेकंड सांस रोकने वाले सुरक्षित हैं कोविड-19 से, जानिए सच

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source