सावधान ! भारत में शुरू हो गया है कोरोना वायरस का कम्यूनिटी स्प्रेड, डॉ. हर्षवर्धन ने आखिरकार किया स्वीकार

आखिरकार डॉ. हर्षवर्धन ने इस बात को स्वीकार कर लिया कि भारत में कोविड-19 सामुदायिक प्रसार यानि कम्यूनिटी स्प्रेड के चरण पर पहुंच चुका है। हालांकि, राहतभरी बात यह है कि, महामारी का यह कम्यूनिटी स्प्रेड की यह स्थिति केवल कुछ राज्यों और कुछ जिलों में ही है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 18, 2020 7:01 PM IST

Community Spread of Covid-19: भारत में कोरोना वायरस का कम्यूनिटी स्प्रेड हो रहा है। भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने खुद यह स्वीकार किया है कि देश में कोविड-19 का प्रसार कम्यूनिटी स्प्रेड (Community Spread of Covid-19 in India)में तब्दील हो गया है। रविवार 18 अक्टूबर को मीडिया से बात करते हुए आखिरकार डॉ. हर्षवर्धन ने इस बात को स्वीकार कर लिया कि भारत में कोविड-19 सामुदायिक प्रसार यानि कम्यूनिटी स्प्रेड के चरण पर पहुंच चुका है। हालांकि, राहतभरी बात यह है कि, महामारी का यह कम्यूनिटी स्प्रेड की यह स्थिति केवल कुछ राज्यों और कुछ जिलों में ही है। (Community Transmission of Covid-19 in India)

भारत में शुरू हो गया कोरोना वायरस का कम्यूनिटी स्प्रेड :

गौरतलब है कि, सप्ताहभर पहले  (सोमवार 12 अक्टूबर) को भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने भी इसी तरह का एक बयान दिया। जहां, ममता बैनर्जी ने कहा था कि उनके राज्य में कोविड-19 का कम्यूनिटी स्प्रेड हो रहा है। (Community Spread of Covid-19 in India Updates)

डॉ. हर्षवर्धन (Dr. Harsh Vardhan) का यह बयान उनके साप्ताहिक वेबिनार कार्यक्रम ‘संडे संवाद’ में दिया आया। जहां, केंद्रीय मंत्री, ने वेबिनार के दौरान पूछे गए एक सवाल के के जवाब में यह कहा। वेबिनार में एक दर्शक ने डॉ. हर्षवर्धन से पूछा कि “ममता बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल राज्य में कोविड-19 के कम्यूनिटी स्प्रेड के मामलों का पता चला है। क्या अन्य राज्यों में भी कोरोना का कम्यूनिटी स्प्रेड हुआ है?”

जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “पश्चिम बंगाल समेत अन्य कई राज्यों के कुछ ऐसे क्षेत्रों में जहां, घनी आबादी बसती है, वहां कम्यूनिटी स्प्रेड हुआ है। लेकिन, ऐसी स्थिति देश भर में नहीं है। कोरोना वायरस का इस तरह का प्रसार कुछ राज्यों के कुछ जिलों तक ही सीमित है।”

गौरतलब है कि, पिछले कई महीनों से बार-बार इस तरह के सवाल सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं से यह सवाल पूछा जा रहा था कि भारत में कम्यूनिटी स्प्रेड की क्या स्थिति है। डॉ. हर्षवर्धन द्वारा यह स्वीकारोक्ति महीनों के इनकार के बाद आयी है। ऐसा पहली बार हुआ है जब स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इस जानलेवा घातक वायरस के सामुदायिक प्रसार की बात को स्वीकार किया है।

क्या अप्रैल 2020 से हो रहा है भारत में कोरोना का कम्यूनिटी स्प्रेड:

इससे पहले, जुलाई 2020 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक गाइडलाइन एडवायजरी  जारी की थी। जिसके बाद से ही भारत में कम्यूनिटी स्प्रेड की आंशका के बारे में बातें होने लगीं थीं। इस एडवायजरी में अनजाने में यह बात भी सामने आ गयी कि भारत में अप्रैल 2020 से ही कोरोना वायरस का कम्यूनिटी स्प्रेड शुरू हो चुका था। लेकिन, कुछ समय बाद ही इस दस्ताावेज को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट से हटा दिया गया था।

वहीं, इसी सप्ताह की शुरूआत में ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के लोगों से आगामी दुर्गा पूजा (Durga Puja 2020) के दौरान सावधानी बरतनें और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) बनाए रखने की अपील की थी। बनर्जी ने कहा था, “मैं हर किसी को त्योहारी सीजन के दौरान कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के लिए कहती हूं क्योंकि राज्य में इसके सामुदायिक प्रसार के भी उदाहरण हैं।”