hamburger icon
A
Read in English

खुशखबरी! आम लोगों को इसी हफ्ते से मिलेगी कोरोना वैक्सीन, जानें कहां और कैसे

रूसी न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक, रशियन एकेडमी ऑफ साइंस के डेप्युटी डायरेक्टर डेनिस लोगुनोव (Denis Logunov) का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से स्पूतनिक-वी वैक्सीन को हरी झंडी मिल चुकी है। ऐसे में जल्द ही वैक्सीन का टेस्ट किया जाएगा। जिसके चलते उम्मीद है कि वैक्सीन को जल्द अनुमति मिल जाएगी। आपको बता दें कि इस वैक्सीन को मॉस्‍को के गामलेया रिसर्च इंस्टिट्यूट ने रूसी रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर एडेनोवायरस को बेस बनाकर तैयार किया है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : September 7, 2020 5:36 PM IST

कोरोनावायरस से जूझ रही पूरी दुनिया वैक्सीन का इंतजार कर रही है। आए दिन हजारों की संख्या में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद कोरोना के खिलाफ अब तक कोई कारगार वैक्सीन नहीं बनी है। लेकिन खुशखबरी यह है कि रूस की वैक्सीन स्पूतनिक-वी इस हफ्ते से आम लोगों के लिए उपलब्ध होगी। बता दें कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने 11 अगस्त को इस वैक्सीन को लॉन्च किया था।

Covid-19 Vaccine

रूसी न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक, रशियन एकेडमी ऑफ साइंस के डेप्युटी डायरेक्टर डेनिस लोगुनोव (Denis Logunov) का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से स्पूतनिक-वी वैक्सीन को हरी झंडी मिल चुकी है। ऐसे में जल्द ही वैक्सीन का टेस्ट किया जाएगा। जिसके चलते उम्मीद है कि वैक्सीन को जल्द अनुमति मिल जाएगी। आपको बता दें कि इस वैक्सीन को मॉस्‍को के गामलेया रिसर्च इंस्टिट्यूट ने रूसी रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर एडेनोवायरस को बेस बनाकर तैयार किया है।

Sputnik Vaccine

लोगुनोव का कहना है कि वैक्सीन को लॉन्च करने से पहले उसे अभी गुणवत्ता जांच से गुजरना पड़ेगा। 10 से 13 सितंबर के बीच नागरिक उपयोग के लिए वैक्सीन के बैच को जारी करने की अनुमति प्राप्त करनी है। इसके बाद वैक्सीन को आम लोागों के लिए जारी किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वैक्सीन का वितरण पहले दिन से ही रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय की देखरेख में ही होगा। लोगुनोव का कहना है कि सबसे पहले उन लोगों को वैक्सीन दी जाएगी जो उच्च जोखिम के दायरे में आते हैं।