... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : July 21, 2018 1:19 PM IST
ग्लोबल आई केयर प्रमुख अल्कॉन-नोवार्टिस के कलर कॉन्टैक्ट लेंस फ्रेशलुक ने बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी को अपना ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किया है। ब्रांड नये रंगों की विस्तृत श्रृंखला पेश करता है। कलर-ब्लेन्ड तकनीक यह सुनिश्चित करती है कि सभी रंगों का प्रभाव शानदार और मोहक है। कॉन्टेक्ट लैंस फ्रेशलुक की नई ब्रांड एंबेसडर बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी कहती हैं, आपकी आंखें आपकी पर्सनेलिटी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। कॉन्टेक्ट लैंस इन्हें खूबसूरत बनाते हैं, पर आंखों की सेहत के लिए जरूरी है कि खूबसूरती के साथ कम्फर्ट का भी ध्यान रखा जाए।
आपकी आंखें पहली ऐसी चीज है जिससे लोग आपके बारे में नोटिस करते हैं। अल्कॉन फ्रेशलुक कलर कॉन्टैक्ट लेंस आपके चेहरे को त्वरित सुंदरता प्रदान करता है। कॉन्टैक्ट लेंस एक ट्रेंडी फैशन फन एसेसरीज है जिससे एक महिला स्वय को कई तरीको से व्यक्त करती है। बस फ्रेशलुक कलर लेंस की विस्तृत रेंज से कलर का चुनाव करें और अपनी आंखों के रंग को ब्लू, ग्रे, ग्रीन, प्योर हेजल, एमेथिस्ट, टरक्वाइस और स्पार्कलिंग ब्राउन रंगों से किसी भी रंगत को जीवंत बना सकती हैं।
फ्रेशलुक की ब्रांड एंबेसडर दिशा पटानी ने कहा, ’’मैं अपनी ताजगी और जीवन के मजाकिया दृष्टिकोण के लिए जानी जाती हूं और मेरे ग्लैमर को सम्मोहक बनाने के लिए फ्रेशलुक मुझे अत्यन्त आरामदायक अनुभव करवा रहे हैं।
यह भी पढ़ें - आंखें हैं अनमोल, ऐसे रखें इनका ख्याल
दिशा के साथ ब्रांड एसोसिएशन के बारे में बोलते हुए अल्कॉन विजन केयर की बिजनेस यूनिटहेड, मिस. पांचाली उपाध्याय ने कहा कि ’’हम सभी दिशा की बेहद ताजगी भरी स्टाइल से प्यार करते हैं।’’ ये कलर कॉन्टैक्ट लेंस दिशा की पसंद हैं क्योंकि ये उनको प्राकृतिक चमकते व्यक्तित्व प्रदान करने के लिए ग्लैमर और आकर्षण का समावेश करता है। वह फ्रेशलुक के सभी लेंस से प्यार करती है जो उसकी स्टाइल को सुंदर बना सकते हैं।
स्रोत: Press Release.