'ड्रग एडिक्ट है सिद्धार्थ' कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर की मां ने लगाया बेटे पर आरोप !

सिद्धार्थ की मां अल्का का कहना है कि उनका बेटा ड्रग्स के जाल में इस कदर फंस गया है कि वह कभी-कभी मारपीट पर उतर आता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : April 4, 2018 6:27 PM IST

अपनी कॉमेडी के लिए मशहूर एक्टर और कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर के बारे में उसकी मां ने एक खुलासा किया है। सिद्धार्थ जो कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में मौसी का किरदार निभा चुके हैं उनकी मां का कहना है कि सिद्धार्थ सागर ड्रग्स लेते हैं। करीब 4 महीने से लापता रहने वाले कॉमेडियन ने अपनी मां पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। सिद्धार्थ के आरोपों के बाद उनकी मां अल्का सागर पहली बार मीडिया के सामने आईं और बेटे के बारे में बताया। अल्का सागर का कहना है कि उनका बेटा ड्रग्स का लती है। इस वजह से वह मारपीट पर भी उतर आता है। सिद्धार्थ की मां के साथ उनके पिता शीरीष सागर भी मौजदू थे।

सिद्धार्थ की मां का कहना है, ”सिद्धार्थ एक अच्छा लड़का है, लेकिन वह बेटे के द्वारा लगाए गए इल्जामों से दुखी हैं। सिद्धार्थ की संगति गलत हो गई, लेकिन वह गलत लड़का नहीं है।” अल्का सागर ने आगे कहा, ”सिद्धार्थ जानता है कि मैं उसे क्यों बदलना चाहती हूं।” सिद्धार्थ की मां अल्का का कहना है कि उनका बेटा ड्रग्स के जाल में इस कदर फंस गया है कि उसे रोक-टोक रास नहीं आती हैं। वह कभी-कभी इतना चिढ़ जाता है कि मारपीट पर उतर आता है। अल्का ने आगे कहा, ”कभी-कभी वह घर का सामान तोड़ने लगता था। यह देखकर मुझे लगा कि मैं भी सुरक्षित नहीं हूं।” सिद्धार्थ के पिता का कहना है, ”हमने बेटे को फ्लैट खरीद कर दिया, ताकि उसे किराए के घर में न रहना पड़े।” हालांकि, पुराने इंटरव्यू में कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर मां-पिता के बीच तलाक होने की बात कह चुके हैं।

स्रोत: Twitter.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source