hamburger icon
A
Read in English

हरियाणा पुलिस के लिए निशुल्क हेल्थ चेकउप कैंप का किया गया आयोजन

कोलंबिया एशिया अस्पताल ने गुरुग्राम ने सेक्टर 5 स्थित पुलिस स्टेशन में पुलिस कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। शिविर में पुलिस कर्मियों ने पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (पीएफटी), बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) टेस्ट, रैंडम ब्लड शुगर टेस्ट आदि की नि: शुल्क जांच करवाई।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 13, 2020 3:41 PM IST

कोलंबिया एशिया अस्पताल ने गुरुग्राम ने सेक्टर 5 स्थित पुलिस स्टेशन में पुलिस कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। शिविर में पुलिस कर्मियों ने पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (पीएफटी), बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) टेस्ट, रैंडम ब्लड शुगर टेस्ट आदि की नि: शुल्क जांच करवाई। नियमित परीक्षणों के अलावा, लोग मानसिक स्वास्थ्य, महिलाओं के मुद्दों, हृदय की समस्या, दंत समस्याओं और अन्य के लिए मुफ्त परामर्श भी प्राप्त किया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ 31 लोगों ने उठाया।

डॉ. अमित कुमार कार्डियोलॉजिस्ट (कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल) का कहना है कि आज के समय में मोटापा दुनिया की सबसे बड़ी प्रॉब्लम है और मोटापे की सबसे बड़ी वजह है लोगों का सुस्त रहना, शारीरिक व्यायाम ना करना और जंक फूड पर निर्भर रहना है। मोटापा हमारे शरीर के सभी कामों को धीमा करता है और हृदय पर दबाव बनता है। यही वजह है कि आज के समय में स्ट्रोक, ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी बीमारिया बढ़ती जा रही हैं। अगर हमें इन सभी बीमारियों से बचना है तो व्यायाम करना जरूरी है। अगर हम हर दिन थोड़ा सा भी समय अपनी बेसिक व्यायाम में भी देते है, तो वो हमें ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक, हार्ट अटैक जैसी बीमारियों से बचा लेता है।

बच्चे के व्यक्तित्व की रूपरेखा तैयार करती है परवरिश : डॉ. साहनी

इस तरह के कार्यक्रम एक पहल की शुरुआत है, जो लोगों को एनसीडी की बढ़ती घटनाओं के प्रति जागरूक बनाती है। 2016 में 28.1 प्रतिशत लोगों की मृत्यु का कारण हार्ट अटैक था। अनियमित जीवनशैली और कम शारीरिक गतिविधि हार्ट अटैक ही नहीं कई स्वास्थ्य जोखिमों के लिए जिम्मेदार है।

डॉ. कुमार ने यह भी कहा कि इस तरह के शिविर गुरुग्राम और पूरे भारत में नॉन कम्युनिकेबल डिजीज के उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए एक बेहतरीन कदम के रूप में देखा जा रहा है। अध्ययनों से पता चला है कि प्रति सप्ताह 150 मिनट का व्यायाम, जिसमें प्रतिरोध प्रशिक्षण के साथ-साथ मध्यम और शारीरिक गतिविधि शामिल है, मृत्यु दर को 30% तक कम कर सकता है। अवसाद, मधुमेह, स्ट्रोक और कैंसर के जोखिम को भी कम कर सकता है। लोगों को मेटाबॉलिज्म और हृदय रोग को रोकने के लिए अपनी दैनिक जीवनशैली में नियमित व्यायाम को शामिल करना चाहिए।