कोल्ड ड्रिंक हानिकारक बन रही जल्द मौत का कारण

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 6, 2019 6:12 PM IST

कोल्ड ड्रिंक हानिकारक है (Why is cold drink harmful) यह बात हम सभी जानते हैं. लेकिन कोल्ड ड्रिंक का सेवन बंद नहीं करते हैं. बदलती जीवनशैली और खान-पान में बच्चे सबसे ज्यादा कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने लगे हैं. हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार कोल्ड ड्रिंक या सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन जल्द मौत का कारण बन सकता है. शोध में यह बात भी सामने आयी है कि जो लोग शुगर फ्री सॉफ्ट ड्रिंक पीते हैं (cold drink side effects) उनमें भी जल्द मौत की संभावना होती है. जो लोग रोजाना कोल्ड ड्रिंक पीते हैं उनकी मौत उन लोगों की तुलना में जल्दी होती है, जो महीने में एक या दो बार कोल्ड ड्रिंक का सेवन करते हैं. कोल्ड ड्रिंक हानिकारक है लेकिन कितना है, इसकी जानकारी भी जरूरी है.

कोल्ड ड्रिंक जल्द मौत का कारण क्यों बन सकती है 

"जो लोग रोजाना 2 ग्लास या उससे अधिक कोल्ड ड्रिंक का सेवन करते हैं. उनमें जल्द मौत का खतरा उन लोगों की तुलना में अधिक होता है जो महीने में एक या दो बार कोल्ड ड्रिंक पीते हैं." यह शोध जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन में प्रकाशित हो चुका है.

अध्ययन में यह बात भी सामने आयी है कि जो लोग रोजाना कोल्ड ड्रिंक या सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करते हैं उनमें लिवर, आंत, पैंक्रियाज और अपेंडिक्स जैसी बीमारी अधिक होती हैं.

कोल्ड ड्रिंक को कोई भी फार्मेट नुकसानदेह है. कुछ लोगों को लगता है कि सॉफ्ट ड्रिंक या शुगर फ्री सॉफ्ट ड्रिंग कम नुकसान पहुंचाता है, तो वो भी गलत हैं. क्योंकि शोध में दोनों ही तरह के ड्रिंग नुकसानदेह पाये गये हैं.

कोल्ड ड्रिंक की वजह से होने वाली बीमारियां 

जामा आंतररिक चिकित्सा (JAMA Internal Medicine) में प्रकाशित शोध के अनुसार शुगर वाले सॉफ्ट ड्रिंक या शुगर फ्री सॉफ्ट ड्रिंक्स दोनों नुकसान देह हैं. इनकी वजह से दिल की बीमारी, स्ट्रोक और पाचन तंत्र की बीमारी होती है. शोध में शामिल वैज्ञानिकों का मानना है कि इस विषय पर अभी और शोध करने की जरूरत है.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source