... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : November 15, 2018 2:32 PM IST
संतुलित मात्रा में कॉफी पीने से न केवल आप खुद को फ्रेश फील करते हैं, बल्कि इससे सेहत को भी बहुत लाभ पहुंचता है। © Shutterstock
कॉफी के दीवानों के लिए कॉफी से जुड़ी हर खबर खास होती है। यह खबर तो वाकई खास है, क्योंकि इस बार कॉफी पीने से डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी के जोखिम के कम होने की संभावना जताई जा रही है। यह भी पढ़ें - मधुमेह से हैं पीडि़त तो हो सकता है आंखों को खतरा, ऐसे रखें उनका ध्यान
क्या कहता है शोध
रोजाना तीन-चार कप काफी पीने से मधुमेह टाइप-2 का खतरा 25 फीसदी कम हो सकता है। यह सुझाव एक शोध के नतीजों के आधार पर दिया गया है। मधुमेह टाइप-2 के मामलों में काफी पीने का असर पुरुष और महिला दोनों में पाया गया है। शोध में कैफीन रहित काफी पीने से भी उसी प्रकार का प्रतिरक्षी प्रभाव पाया गया। यह भी पढ़ें - जानिए खाना खाने के बाद क्यों नहीं नहाना चाहिए
स्वीडन के कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट के एसोसिएट प्रोफेसर मैट्टियस काल्स्ट्रोम ने कहा कि महज कैफीन नहीं, बल्कि हाइड्रॉक्सीसिनेमिक एसिड्स के कारण यह असर होता है। हाइड्रॉक्सीसिनेमिक एसिड्स में मुख्य रूप से क्लोरोजेनिक एसिड, ट्राजोनेलिन, कैफेस्टॉल, कॉवियोल और कैफिक एसिड होते हैं। यह भी पढ़ें – हेल्दी मसाला डोसा के साथ सेलिब्रेट करें चिल्ड्रन्स डे
ऐसे किया गया अध्ययन
शोध के नतीजे यूरोपीय एसोसिएशन फॉर स्टडी ऑफ डायबिटीज के 2018 में जर्मनी में आयोजित सालाना सम्मेलन में प्रस्तुत किए गए। शोधार्थी दल ने कुल 111,85,210 प्रतिभागियों को शामिल किया और 30 संभावित अध्ययनों की समीक्षा की।
लिवर के लिए भी है लाभदायक
कॉफी में पाए जानेवाले विभिन्न तत्व लिवर पर अच्छा असर डालते हैं। इन तत्वों में कैफीन, कॉफी का तेल, कैफेस्टोल और एंटीआक्सीडेंट प्रमुख हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि एपीडेमियोलॉजिकल अध्ययन में ये कहा गया है कि रोजाना लगभग तीन कप कॉफी पीने से लिवर को नुकसान होने की आशंका कम हो जाती है। कॉफी उन लोगों के लिए भी अच्छा पेय है जो लिवर की बीमारी से जूझ रहे है।