... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : November 27, 2018 5:48 PM IST
Image credits by: कॉफी का अनुवांशिक कनेक्शन। ©Shutterstock.
कॉफी या चाय में पाया जाने वाला कैफीन शरीर को तुरंत ऊर्जा तो देता है लेकिन वह हेल्थ के लिए नुकसान भी पहुंचाता है। कुछ लोगों को ब्लैक कॉफी या ब्लैक टी पीने की आदत होती है। कॉफी या चाय एक तरह से लत ही होती है क्योंकि इसका लोगों के ऊपर एक नशा सा होता है। कुछ लोग कॉफी या चाय पीकर ही दिन की शुरुआत करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी जानना चाहिए। हाल ही में हुए एक शोध में यह भी पाया गया है कि लोगों में चाय या कॉफी की लत अब अनुवांशिक भी हो रही है। जिसके माता-पिता चाय या कॉफी पीते हैं उनके बच्चे भी चाय या कॉफी पीने को शौकिन हो जाते हैं। ब्लैक कॉफी या चाय पीने से होने वाले नुकसान..........
एसिडिटी: ब्लैक कॉफी में अत्यधिक मात्रा में कैफीन और एसिड होता है। यह दोनों चीजें पेट के लिए हानिकारक होते हैं। यह छोटी आंत की लाइनिंग पर भी प्रभाव डालती है जिसकी वजह से पेट में क्रैंप होते हैं। ब्लैक कॉफी के सेवन से पेट में एसिड अधिक मात्रा में बनने लगता है। जिससे एसिडिटी की समस्या होती है।
सीने में जलन: ग्रासनली में मौजूद मांसपेशियां जो नीचे की तरफ होती हैं उनके रिलेक्स होने की वजह से सीने में जलन की समस्या होती है। जब आप कुछ खाते हैं तो पेट में यह जाने के बाद यह मसल्स टाइट जो जाती हैं ताकि खाना वापिस ऊपर की तरफ ना आए और सीने में जलन ना हो। लेकिन ब्लैक कॉफी इन मसल्स को ढीला कर देती हैं जिससे यह एसिड ऊपर की तरफ आ जाता है और सीने में जलन की समस्या होती है।
पोषक तत्वों की कमी: जो लोग ज्यादा मात्रा में कॉफी का सेवन करते हैं उन्हें अधिक मात्रा में पोषक तत्वों का सेवन करने के बाद भी उन्हें अवशोषित करने में परेशानी होती है। ऐसा कॉफी के आयरन के अवशोषित करने की क्षमता के प्रभावित होने के कारण होता है। पेट में आयरन के अवशोषित करने की क्षमता प्रभालवित होने से किडनी को भी जिंक, कैल्शियम और अन्य महत्वपूर्ण मिनरल के अवशोषित करने में समस्या होती है। यह सभी स्वस्थ रहने के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।
तनाव: बहुत से लोग तनाव को कम करने के लिए ब्लैक कॉफी का सेवन करते हैं लेकिन जब आप कॉफी का सेवन करते हैं तो कोर्टिसोल, नोरेपेनेफ्रिन और एपिनेफ्रीन का उत्पादन बढ़ जाता है। यह सभी तनाव को बढ़ाने वाले हार्मोन्स होते हैं। इसके साथ ही इससे चिंता भी बढ़ने लगती है जिससे शांत रहने में परेशानी होती है। ये भी पढ़ेंः ज्यादा स्ट्रेस की वजह से कमजोर हो सकती है नजर, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स।
ये भी पढ़ेंः सर्दी में रोजाना खाएं दो कली भुने हुए लहसुन, होगें ये 5 फायदे।
ये भी पढ़ेंः पोस्टनेटल डिप्रेशन क्या है ? महिलाओं के लिए क्यों है खतरनाक।
ये भी पढ़ेंः विश्व एड्स दिवस 2018ः एचआईवी-एड्स का इतिहास।
ये भी पढ़ेंः खून में सीसे की वजह से होती हैं कई बीमारियां, अब केरल में हो सकता है इलाज।
ये भी पढ़ेंः क्या आप मॉइश्चराइजर लगाने का सही समय और तरीका जानते हैं ?
ये भी पढ़ेंः रूबेला क्यों है खतरनाक, क्यों जरूरी है टीका लगवाना ?
ये भी पढ़ेंः महिलाओं को ही नहीं पुरुषों को भी स्किन का रखना चाहिए ख्याल, जानें खास तरीके।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.