... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
कॉफी का सेवन तो कई मायने में फायदेमंद है लेकिन शराब का सेवन हानिकारक होता है, यह बात हम सभी जानते हैं. लेकिन किसी भी चीज का अगर नियमित और सही मात्रा में सेवन किया जाये तो उसके नुकसान कम और फायदे ज्यादा होते हैं. कॉफी और शराब के सेवन को लेकर कई तरह के शोध होते रहते हैं. हाल ही में एक नया शोध आया है कि कॉफी और शराब की एक मात्रा ऐसी है जो जिंदगी को लंबा कर सकती है. जो लोग शराब और कॉफी की हेल्दी डाइट लेते हैं उनको लंभी उम्र के साथ हेल्दी जीवन भी मिलता है. आइए जानते हैं कुछ खास तथ्य जो कॉफी और शराब के फायदों को बताते हैं.
इंसान की जिंदगी स्वस्थ होने के बाद भी अगर तनाव में रहती है तो उम्र घटती रहती है. जो लोग रोजाना कॉफी और शराब का सेवन करते हैं उनमें तनाव कम होता है. कॉफी और शराब को लेकर एक सावधानी बेहद जरूरी होती है. दिन में 2 कप कॉफी पर्याप्त है तो एक दिन में 30 से 60 एमएल शराब बहुत है. इससे ज्यादा सेवन करने पर यह नुकसान पहुंचाने का काम करती है.
कैलिफ़ोर्निया में यूसी इरविन इंस्टीट्यूट फ़ॉर मेमोरी इम्पेर्मेंट्स एंड न्यूरोलॉजिकल डिसॉर्डर्स (UCI MIND) में हुए अध्ययन में जहाँ 1600 से अधिक प्रतिभागियों का अध्ययन किया गया था। शोधकर्ताओं ने हर छह महीने में प्रतिभागियों की न्यूरोलॉजिकल और न्यूरोसाइकोलॉजिकल जांच की गई। जिसमें यह देखने को मिला कि वह लोग कितनी अच्छी तरह से कॉफी और अल्कोहल के बाद एक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। रिसर्च की शुरूआत से पहले टीम ने प्रतिभागियों की डाइट, गतिविधियों, मेडिकल व दवाओं और अन्य स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों के बारे में आंकड़े एकत्र किए थे।
अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों ने मध्यम मात्रा में शराब या कॉफी पी थी, वे परहेज करने वालों की तुलना में अधिक समय तक स्वसथ व जीवन जी रहे थे। इसके अलावा, जो लोग दिन में केवल 2 गिलास वाइन या बीयर पीते थे, उनमें अकाल मृत्यु की संभावना 18% कम हो गई। प्रति दिन दो कप कॉफी के सेवन से मृत्यु की संभावना 10% कम हो गई।
हालांकि, इसके कोई सटीक प्रमाण नहीं हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि कॉफी पीने से ध्यान और सतर्कता बढ़ जाती है और आपके जीवन में कुछ साल और जुड़ जाते हैं। इसके अलावा, यह माना जाता है कि 1 पैग शराब व्यक्ति की इम्युन सिस्टम को सुचारू रखता है और लंबे जीवन की प्रत्याशा को बढ़ाता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, 1 पैग और 2 कप कॉफी आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। अमेरिकन एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ साइंस का कहना है कि दिन में दो कप कॉफी और 1 गिलास वाईन या शराब स्वास्थ्य के लिए सही है। बीयर के मामले में यह 1 बोतल हो सकती है। पहली बार नहीं है कि शराब और कॉफी को जीवन प्रत्याशा में वृद्धि से जोड़ा गया है। लेकिन ध्यान देने योग्य बात यह है कि कभी भी शराब व कॉफी का सेवन साथ में न करें।