... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : September 29, 2018 11:08 PM IST
Dark chocolate contains more cocoa solids than milk chocolate and so more flavonoids. © Shutterstock
क्या आपको भी चॉकलेट खाना बहुत पसंद है ? क्योंकि की हाल ही में आये एक शोध के अनुसार चॉकलेट या कोको फूड खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। कोको फूड का मतलब है जिसमें पर्याप्त मात्रा में चॉकलेट का गुण हो। शोध में पाया गया कि कोको फूड का इस्तेमाल शररी को विटामिन डी की पूर्ति करता है।
विटामिन डी दो प्रकार का होता है एक तो विटामिन डी 2 और विटामिन डी 3....इंसान को विटामिन डी 3 तो सूर्य की किरणों से मिल जाता है लेकिन विटामिन डी 2 के लिए फैटी मछली, चिकन और अंडे जैसे खाद्य पदार्थ पर निर्भर रहना पड़ता है। इस शोध में यह पाया गया कि कोको फूड में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी 2 पाया जाता है।
इसके बारे में में मार्टिन लूथर यूनिवर्सिटी, हैले-विटनबर्ग, जर्मनी के प्रोफेसर व शोध के सह-लेखक कहते हैं कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है। क्योंकि यह हमारे अनुमान के अनुरूप ही है। सफेद चॉकलेट की तुलना में डार्क चॉकलेट में ज्यादा विटामिन डी होता। ऐसा इसलिए क्योंकि सफेद चॉकलेट में कोको की मात्रा कम पायी जाती है।
शोधकर्ताओं के अनुसार कमजोर हड्डियों और श्वांस रोग का कारण विटामिन डी की कमी होती है। इसके लिए कोको मक्खन और डार्क चॉकलेट इससे बचने में कारगर हो सकते हैं। कोको और डार्क चॉकलेट में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी 2 पाया जाता है।
ये भी पढ़ेंः रोजाना चॉकलेट खाने से होते हैं ये 7 फायदे।
ये भी पढ़ेंः विटमिन डी की कमी से होने वाली प्रमुख समस्याएं, जानें कारण और बचाव।
शोधकर्ताओं ने कोको और कोको उत्पादों की जांच की जिससे यह पता लगाया जा सके कि इनमें विटामिन डी पाया जाता है या नहीं। शोधकर्ताओं ने पाया कि डार्क चॉकलेट में विटामिन डी की मात्रा ज्यादा है जबकि सफेद चॉकलेट में बहुत कम।
शोधकर्ताओं का मानना है कि इसका मतलब यह नहीं है कि अधिक मात्रा में चॉकलेट का सेवन किया जाय। शोधकर्ताओं का मानना है कि विटामिन डी के लिए अधिक मात्रा में चॉकलेट का सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है क्योंकि इसमें चीनी और फैट की मात्रा भी होती है। यह शोध जर्नल ऑफ फूड कैमिस्ट्री में प्रकाशित किया गया है।