
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 2, 2023 8:53 PM IST
CM Yogi on covid management in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण की बढ़ती चिंता के बीच एक हाई-लेवल मीटिंग की। इस मीटिंग में कोविड प्रबंधन के लिए खासतौर पर गठित की गयी टीम के अफसरों ने हिस्सा लिया और स्थिति पर चर्चा की। अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने राज्य में कोविड केसेस, मरीजों के उपचार को संक्रमण को रोकने से जुड़े विषयों पर चर्चा की और जरूर दिशा-निर्देश भी दिए। मीटिंग के बाद मीडिया को दी गयी जानकारी में बताया गया कि मीटिंग में मुख्यमंत्री योगी की तरफ से कोविड प्रबंधन के लिए कौन-से नये निर्देश (CM Yogi Adityanath issues new guidelines for covid management in UP) दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुसार,
UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हो सकता है कि आने वाले दिनों में राज्य में कोविड से संबंधित केसेस में बढ़ोतरी हो। ऐसे में सभी को अलर्ट रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समय घबराने का नहीं, बल्कि सतर्क और सावधान रहने का है। उन्होंने कहा कि, सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के नागरिकों से अपील की कि, वे सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाएं। साथ ही अधिकारियों को भी कहा गया कि वे लोगों को जागरूक करें।