• हिंदी

कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने के बाद सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने एहतियातन खुद को किया आइसोलेट

कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने के बाद सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने एहतियातन खुद को किया आइसोलेट

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) कोरोना संक्रमित अधिकारियों के संपर्क में आने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है।

Written by Atul Modi |Updated : April 13, 2021 8:06 PM IST

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोरोना वायरस अपना पैर पसार रहा है। राजधानी लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर, कानपुर और कई अन्य जिलों में ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने भी कोरोना संक्रमित होने की आशंकाओं के बीच खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने यह जानकारी अपने ट्विटर के माध्यम से दी है। उन्होंने कहा है कि, "मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं। अत: मैंने एहतियातन अपने आपको आइसोलेट कर लिया है, और सभी कार्य वर्चुअली जारी रहेगा।"

गौरतलब है कि, कोरोना वायरस संक्रमण के दोबारा प्रसार होने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार बैठकें और दौरे करना शुरू कर दिया था। कोरोना से निपटने के लिए सीएम ने अधिकारियों मंत्रियों और हेल्थ वर्कर्स को अलग-अलग जिम्मेदारी देते हुए उन्‍हें काम पर लगा दिया है। साथ ही वह खुद भी कोरोना वायरस के संक्रमण पर नजर बनाए रखे हुए हैं। मगर इसी बीच खबर आई क‍ि मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ओएसडी अभिषेक कौशिक, विशेष सचिव अमित सिंह सहित कुछ अन्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनके  संपर्क में आने के कारण सीएम ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मगर वह अपना काम वर्चुअली जारी रखेंगे।

उत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन ने प्रेस ब्रीफिंग के माध्‍यम से जानकारी देते हुए बताया कि, प्रदेश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 18,021 नए मामले सामने आए हैं। डिस्चार्ज लोगों की संख्या 3,474 है। सक्रिय मामलों की संख्या 95,980 है। संक्रमण से अब तक 9,309 लोगों की मृत्यु हुई है। कल प्रदेश में 2,18,965 सैंपल की जांच हुई है।

Also Read

More News

टीका दिवस के दिन 5,08,000 से ज्यादा लोगों को लगा टीका

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन के मुताबिक, उत्‍तर प्रदेश में अब तक कुल 3,71,73,548 सैंपल की जांच की जा चुकी है। कल 12 अप्रैल को टीका दिवस के दिन 5,08,000 से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया। अब तक 80,18,671 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई है। 13,44,110 लोग अपनी दूसरी डोज़ भी ले चुके हैं।