UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों के वैक्सीनेशन में तेजी लाने के दिए निर्देश, कोविड प्रबंधन के लिए जारी की गयी गाइडलाइंस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को पहली डोज के बाद अब पात्रता के अनुसार दूसरी डोज भी देने के निर्देश दिए हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 19, 2022 7:01 AM IST

Covid restrictions in Uttar Pradesh:राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़े कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में आयी बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य सरकार सतर्क हो गयी है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को प्रदेश में सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं। एनसीआर के जिलों में भी संक्रमण का प्रभाव देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से यहां केस बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों में तीन जिलों में डबल डिजिट में संक्रमण के मामले मिले। जिसमें गौतमबुद्ध नगर में 65, गाजियाबाद में 20 और लखनऊ में 10 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। इन जिलों में मुख्यमंत्री ने पैनी नजर बनाए रखने के आदेश दिए हैं। (Covid restrictions in Uttar Pradesh In Hindi)

इन जिलों में मास्क हुआ अनिवार्य

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नयी नियमावली की घोषणा भी की है जिसके अनुसार,

  • एनसीआर के जनपदों गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और लखनऊ जिले के लिए मास्क को अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं।
  • सार्वजनिक स्थानों पर मास्क के इस्तेमाल  को अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं। इन जनपदों में टीकाकरण से छूटे लोगों को चिन्हित कर टीके की डोज दी जाएगी।
  • मुख्यमंत्री ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किए जाने और लक्षणयुक्त लोगों की टेस्टिंग करने के आदेश दिए हैं। एनसीआर में कोविड पॉजिटिव पाए गए मरीजों के सैम्पल की जीनोम सिक्वेंसिंग के दौरान कोविड के ओमिक्रोन वेरिएंट की ही पुष्टि हुई है।
  • यूपी में तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों के टीकाकरण को और तेज करने के निर्देश दिए हैं।
  • सीएम ने 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को पहली डोज के बाद अब पात्रता के अनुसार दूसरी डोज भी देने के निर्देश दिए हैं।

(आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.