Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
देश के 4 राज्यों महाराष्ट्र, कनार्टक, गुजरात और राजस्थान के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant In Delhi) का पहला मामला दर्ज हुआ है। लोगों के मन में नए वेरिएंट को लेकर कई तरह के सवाल हैं जिनके जवाब न मिल पाने के कारण लोग पैनिक हो रहे हैं। हालांकि अभी तक इस नए वेरिएंट पर पूरी रिसर्च नहीं हुई है इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यानि कि सोमवार को दिल्लीवासियों से अपील की है कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron Variant) को लेकर पैनिक न हो। उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने का सबसे अच्छा और सरल तरीका कोरोना प्रोटोकॉल (Corona Protocol) का पालन करना है। सीएम केजरीवाल ने लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करने की अपील की है।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक सीएम केजरीवाल का कहना है 'मैं लोगों से अपील करता हूं कि ओमिक्रोन वेरिएंट के लिए पैनिक न करें। मैं स्थिति को लगातार मॉनिटर कर रहा हूं। मैनें पिछले हफ्ते इस विषय पर एक चेयर मीटिंग भी की थी। वायरस से बचने के लिए हम सभी जरूरी समानों जैसे कि बेड, दवाईयां और अन्य चीजों का इंतजाम कर रहे हैं। मैं सभी लोगों से हाथ जोड़कर कहना चाहता हूं कि घर से बाहर निकलते वक्त मास्क जरूर पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।'
बता दें कि बीते रविवार को दिल्ली में कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) का पहला मामला दर्ज किया गया था। वहीं, 30 नवंबर को सीएम अरविंद केजरीवाल ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना महामारी की तीसरी लहर की संभावना और ओमिक्रोन पर एक समीक्षा बैठक की थी। बताते चलें कि 5 दिसंबर को ओमिक्रोन के 17 नए मामले दर्ज हुए जिसमें 9 राजस्थान की राजधानी जयपुर से, 7 महाराष्ट्र के पुणे से और 1 केस दिल्ली में मिला था।