
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : June 3, 2021 10:56 AM IST
जो बच्चे नेगेटिव आएंगे और जो पहले भी कोरोना संक्रमित नहीं हुए हैं केवल उन बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा।
देश की जनता को लंबे समय से इंतजार कर रही है कि आखिर बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन कब आएगी! भारत बायोटेक की चुस्ती देखकर लग रहा है कि बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन जल्द ही मार्किट में आ सकती है। भारत बायोटेक ने 2 से 18 साल की उम्र के बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल आज से शुरू कर दिया है। पटना के एम्स (AIIMS Patna) अस्पताल में आज से बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल शुरू होगा। बता दें कि 11 मई को Drugs Controller General of India’s (DCGI) द्वारा कोवैक्सीन के चरण 2 और 3 के ट्रायल को मंजूरी मिलने के बाद ही वैक्सीन का ट्रायल हो रहा है।
पटना एम्स में बच्चों पर भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन का ट्रायल शुरू हो चुका है। 3 बच्चों को कोवैक्सीन की पहली डोज दी गई है। इनकी उम्र 12 से 18 की है। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे स्वस्थ हैं और किसी में कोई साइड इफेक्ट नहीं दिखा है। एम्स ने कुल 80 बच्चों पर ट्रायल करने का लक्ष्य रखा है। वैक्सीन के लिए कुल 108 बच्चों ने अपनी मर्जी से रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें 15 बच्चों का क्लीनिकल परीक्षण किया गया तो 3 को ट्रायल के लायक पाया गया।
पटना एम्स सुपरिटेंडेंट डॉक्टर सी एम सिंह का कहना है 'कोवैक्सीन के ट्रायल फेज में हम लोग 70 से 80 बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज देने का टारगेट रख रहे हैं। शुक्रवार को पटना के के 13 साल के लड़के ने रजिस्ट्रेशन किया था। हालांकि जिन भी बच्चों ने वैक्सीन के ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन किया है सभी को डोज नहीं दी जाएगी। अस्पताल प्रशासन सबसे पहले बच्चों का आरटी-पीसीआर टेस्ट और एंटीबॉडी टेस्ट करेगा। जो बच्चे नेगेटिव आएंगे और जो पहले भी कोरोना संक्रमित नहीं हुए हैं केवल उन बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा।'