Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
स्वच्छ भारत सर्वेक्षण के तहत देश के 434 शहरों में कराये गए स्वच्छता सर्वेक्षण के बाद केंद्र सरकार ने गुरुवार को स्वच्छ भारत रैंकिंग जारी कर दी। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडु ने एक कार्यक्रम में रैंकिंग के अनुसार शहरों की सूची जारी की। इस सूची में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर को सबसे स्वच्छ शहर होने की घोषणा की गयी जबकि राज्य की राजधानी भोपाल दूसरे स्थान पर रहा।
देशभर में कराए गए सर्वे में शामिल 83 प्रतिशत से अधिक लोगों ने माना था कि स्वच्छ भारत अभियान चलाए जाने के बाद से उनका क्षेत्र पिछले वर्ष की तुलना में अधिक स्वच्छ हुआ है। सर्वे में कहा गया है कि 404 शहरों और कस्बों के 75 प्रतिशत आवासीय क्षेत्र मं अधिक स्वच्छता देखी गई। इसके साथ ही 185 शहरों में रेलवे स्टेशन के आसपास का पूरा इलाका स्वच्छ बताया गया है।
इस रैंकिंग की टॉप 10 सूची में इंदौर के बाद भोपाल, विशाखापट्टनम, सूरत, मैसूर, तिरुचिरापल्ली, नई दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल (एनडीएमसी), नवी मुंबई, तिरुपति और बड़ोदरा शामिल हैं। वहीं कुल 434 शहरों के निचले पायदान वाले शहरों में गोंडा (उ.प्र.) 434वें स्थान पर, भुसावल (महाराष्ट्र)-433, बगहा (बिहार)-432, हरदोई (उत्तर प्रदेश)-431, कटिहार (बिहार)-430, बहराइच (उप्र)-429, मुक्तसर (पंजाब)-428, अबोहर (पंजाब)-427, शाहजहांपुर (उप्र)-426 और खुर्जा (उप्र)-425वें स्थान पर है।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने स्वच्छता के क्षेत्र में उम्दा और घटिया प्रदर्शन करने वाले शहरों की अलग-अलग सूची जारी करते हुए कहा कि उप्र, बिहार और पंजाब के शहरों की हालत बहुत अच्छी नहीं है। नायडू ने कहा कि मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश ने शहरी क्षेत्रों के स्वच्छता मामले में शानदार प्रदर्शन किया है। शीर्ष 50 की सूची में 14 राज्यों के शहरों को स्थान मिला है।
इनमें सबसे अधिक गुजरात के 12 शहर, मध्य प्रदेश के 11 शहर, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश का एक-एक शहर शामिल है। नायडू ने कहा कि सर्वेक्षण के नतीजे स्वच्छता पर लोगों का फैसला है। 434 शहरों के सर्वेक्षण में कुल 37 लाख लोगों से फीडबैक लिया गया।
नतीजे घोषित करने के बाद देश के 38 शहरों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नायडू ने बताया कि ग्लोबल ट्रैवल एंड टूरिज़्म कॉम्पटिटिव इंडेक्स में भारत की रैंकिग में सुधार हुआ है और यह 12 पायदान ऊपर आ गया है।
अगले चरण में कुल 4041 नोटिफाइड शहरों और कस्बों को शामिल किया जाएगा।
स्रोत-IANS
चित्रस्रोत-Shutterstock