... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: IANS | Published : November 22, 2018 1:38 PM IST
सुलभ इंटरनेशनल ने चीन से ऐसी सीवर क्लीनिंग मशीन मंगवायी है, जिससे सीवर की सफाई का काम आसान हो गया है।
सफाईकर्मियों को अब सीवर की सफाई करने के लिए सेप्टिक टैंक में उतरकर जान जोखिम में नहीं डालनी पड़ेगी, क्योंकि सुलभ इंटरनेशनल ने चीन से ऐसी सीवर क्लीनिंग मशीन मंगवायी है, जिससे सीवर की सफाई का काम आसान हो गया है। देश में विगत तीन वर्षो में करीब तीन हजार सफाईकर्मियों की मौत सीवर सफाई के दौरान हुई है। यह भी पढ़ें - ये खास आयुर्वेदिक उपचार करेंगे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद
विश्व शौचालय दिवस के मौके पर सुलभ इंटरनेशनल ने देश में पहली सीवर क्लीनिंग मशीन पेश की है। 'होप' नामक इस मशीन का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष मनहर वालजी भाई जाला के साथ दिल्ली के तीनो नगर निगमों के अध्यक्ष मौजूद थे।
यह भी पढ़ें – हल्के दर्द से छुटकारा दिलवाने वाली ये गोली है बड़े काम की
नहीं उतरना पड़ेगा सेप्टिक टैंक में
सुलभ स्वच्छता और सामाजिक सुधार आंदोलन के अगुवा डॉ. विन्देश्वर पाठक ने बताया, "मशीन के जेट पंप से एक मिनट में 150 लीटर पानी बाहर निकाला जा सकता है। वहीं मशीन में मौजूद फ्लेक्सिबल स्टील रॉड से बंद पड़ी सीवर लाइन को आसानी से खोला जा सकता।"
यह भी पढ़ें – जानिए क्यों वजन घटाने में मददगार है ग्लूटेन फ्री डायट
उन्होंने बताया, "मशीन में इलेक्ट्रो-हाइड्रोलिक में लगे कैमरे से 20 फीट तक की गहराई की जानकारी मिल सकेगी। सफाई के दौरान किसी कर्मी को सेप्टिक टैंक में नहीं उतरना पड़ेगा और अगर कभी उतरना भी पड़ा तो सफाई कर्मचारियों को मशीन की मदद और पूरे इक्विपमेंट के साथ जाना होगा।"
डॉ. पाठक के अनुसार, इस मशीन से सीवर लाइन की मैन्युअल सफाई की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
चीन से आयातित है मशीन
उनसे जब यह पूछा गया कि आपको सीवर की सफाई के लिए मशीन आयात करने का आइडिया कहां से और कैसे मिला तो उन्होंने कहा, "मैं और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव अक्टूबर माह में पटना से साथ ही दिल्ली आ रहे थे। यात्रा के दौरान शरद जी ने सीवर सफाई के दौरान होने वाली मौतों पर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि अगर हो सके तो आप कुछ ऐसा करें, जिससे सीवर की सफाई के दौरान सफाईकर्मियों को जान जोखिम में न डालनी पडें। अक्टूबर में शरद यादव जी से बात हुई और नवंबर माह में हमने यह मशीन चीन से मंगवायी।"
बरसात जाम हो जाते हैं सीवर
मनोज तिवारी ने कहा, "इस मशीन से महानगरों की बड़ी-बड़ी सीवर लाइन की सफाई में कोई समस्या नहीं आएगी और हमारे कर्मचारियों की अनमोल जान को भी कोई खतरा नहीं रहेगा।"
तिवारी ने सुलभ सीवर क्लीनिंग मशीन व्हीकल को सीवर सफाई के लिए निगम में शामिल करने को कहा।
कैम एविडा इन वैरो प्रा. लि., पुणे के सर्विस इंजिनियर सत्यजीत वैष्णव ने बताया कि इस मशीन की मदद से सीवरों की सफाई ज्यादा बेहतर और कारगर तरीके से की जा सकेगी और बरसात के मौसम में दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों के लोग आराम से रह पाएंगे। बरसात में सीवरों के जाम होने की समस्या सिर्फ दिल्ली और मुंबई की ही नहीं , बल्कि पूरे देश के अधिकांश शहरों और कस्बों की है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.