Covid-19 Death: कोविड-19 से मरनेवालों में इन 4 बीमारियों के मरीज़ों की संख्या सबसे अधिक, रिसर्च में खुलासा

ऑस्ट्रेलिया की ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी के एक नए रिसर्च में पाया गया है कि कैंसर, क्रोनिक किडनी डिज़िज़, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां , कोविड-19 मौतों (Covid-19 Death Causes) के लिए जिम्मेदार 4 प्रमुख सह-बीमारियां यानि कॉम्बिडिटीज (comorbidities) हैं। (Covid-19 Death Causes)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 12, 2021 8:01 AM IST

Covid-19 Death Causes: कोरोना वायरस संक्रमण का ख़तरा ऐसे लोगों को अधिक है जो किसी पुरानी बीमारी से ग्रसित हैं। इसीलिए, ऐसे लोगों को विशेष तौर पर अपनी तबियत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अब, एक नये शोध में यह खुलासा किया गया है कि दुनियाभर में कोविड-19 संक्रमण से होने वाली मौतों में कुछ क्रोनिक बीमारियों के मरीजों की संख्या बहुत अधिक है। ऑस्ट्रेलिया की ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी के एक नए रिसर्च में पाया गया है कि कैंसर, क्रोनिक किडनी डिज़िज़, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां ,कोविड-19 मौतों के लिए जिम्मेदार 4 प्रमुख सह-बीमारियां यानि कॉम्बिडिटीज (comorbidities) हैं।

इन 4 बीमारियों ने ली कोविड-19 मरीज़ों की जान

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस रिसर्च के लिए 14 देशों के 3,75,859 प्रतिभागियों के वैश्विक डेटा का विश्लेषण किया गया। रिसर्च के दौरान यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं को कुछ चौंकानेवाली जानकारियां प्राप्त हुईं जैसे-

  • आंकड़ों के आधार पर किडनी की पुरानी बीमारी यानि क्रोनिक किडनी डिज़िज़ के कारण सबसे अधिक कोविड-19  मरीज़ों की मृत्यु हुई।
  • कोविड-19 रोगियों की मौत के मामले में हाई ब्लड प्रेशर, ओबेसिटी और डायबिटीज भी बड़े और महत्वपू्र्ण कारण रहे हैं। (Covid-19 Death Causes)
  • हालांकि, डायबिटीज और उच्च रक्तचाप की तुलना में मोटापा मृत्युदर के जोखिम को नहीं बढ़ाता है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

स्टडी के प्रमुख लेखकों में से एक एडम टेलर ने कहा, "कोविड-19 के गंभीर नतीजों के लिए अन्य बीमारियां को जिम्मेदार बताया जाता रहा है, लेकिन कौनसी बीमारी कितना असर डालती है, यह बहस का विषय है। हमने अपने वैश्विक अध्ययन में सभी कॉम्बिडिटीज को कवर किया है, जो कोविड-19 रोगी को मौत की ओर ले जाती हैं। इस अध्ययन से हम विशिष्ट कॉम्बिडिटीज का पता लगा पाए जो कोविड-19 के लिए उच्च जोखिम का कारण हैं।"

वहीं प्रमुख लेखक प्रो. सुरेश महलिंगम ने कहा कि कोविड-19 थक्कों(Blood Clotting) से जुड़ा हुआ है, इसलिए उच्च रक्तचाप और डायबिटीज के रोगियों को इससे ज्यादा खतरा हो सकता है। (Covid-19 Death Causes)

(स्रोत--आईएएनएस,एसडीजे/एसजीके)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source