कोरोनावायरस के मामले दुनियाभर में एक बार फिर से बढ़ रहे हैं। कई देश ऐसे हैं जिन्होंने लॉकडाउन (Lockdown) की घोषणा कर दी है जबकि कई लॉक करने की तैयारी कर रहे हैं। भारत में भी केंद्र सरकार ने आदेश दिया है कि अगर जरूर पड़े तो सरकार कर्फ्यू और अन्य पाबंदिया लगा सकती है। भारत में जहां ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के मामले बढ़ रहे हैं तो वहीं, चीन के उत्तरी शहर Xi'an में कोरोना मामलों में जबरदस्त उछाल आने के बाद उसे पूरी तरह से लॉक (China orders lockdown in Xi'a) कर दिया गया है।
शियान (Xi'an) में लॉकडाउन के चलते करीब 13 मिलियन यानि कि 1 करोड़ 30 लाख लोग घर में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। गाइडलाइन के अनुसार 2 दिन में 1 घर से केवल 1 ही व्यक्ति बाहर जाकर घर का जरूरी सामान ला सकता है। वहीं, एमरजेंसी या विशेष परिवहन को छोड़कर अन्य यात्राओं पर भी सख्त नियंत्रण लागू कर दिया गया है।
बता दें कि शियान में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 54 मामले आए थे। अगले आदेश तक लोगों को अपने घरों में रहने के आदेश दिए हैं। दरअसल, साल 2022 के फरवरी महीने में चीन विंटर ओलिंपिक्स की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। लेकिन अचानक से कोरोना के मामलों में उछाल को देखते हुए चीन हाई अलर्ट पर आ गया है।
Follow us on