Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Agra Covid Update: चीन से आगरा लौटे एक 40 साल का व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया गया है। आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एके श्रीवास्तव ने व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की बात की पुष्टि करते हुए बताया कि मरीज का सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। सीएमओ ने बताया कि मरीज एसिंप्टोमेटिक है यानी उसमें किसी भी तरह के लक्षण नहीं मिले हैं लेकिन वह कोरोनावायरस से संक्रमित है और उसे उसके ही घर पर क्वारंटाइन किया गया है। मरीज निगरानी में है।
रिपोर्ट के मुताबिक, संक्रमित मरीज 23 दिसंबर को चीन से लौटा था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मरीज के संपर्क में आए अन्य लोगों का पता लगाने और उनकी लिस्ट तैयार की जा रही है। संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जाएगी।
इस समय चीन में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट BF.7 के संक्रमण (BF.7 Covid Outbreak) से जनता में हाहाकार मचा हुआ है। तेजी से फैल रहे संक्रमण और मौतों के कारण चीन की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। चीन में अब तक लाखों लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनके साथ-साथ जापान, दक्षिण कोरिया और बैंकॉक आदि देशों में कोरोना के जी से फैल रहा है जिसको लेकर भारत समेत दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ गई है।
कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश को सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कोविड-19 का बूस्टर डोज लगवाने के अलावा भीड़भाड़ से दूर रहने मास्क पहनने की सलाह दी।