Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चीन वाले निमोनिया से निपटने के लिए भारत कर रहा है ये 4 तैयारी, ग्राउंड पर शुरू हो चुका है काम

पिछले हफ्ते चीन से सामने आई एक खबर ने दुनिया भर में सनसनी फैला दी है। चीन में बच्चों में निमोनिया के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। जिसके चलते भारत सरकार ने भी अपने राज्यों को आगाह किया है।

चीन वाले निमोनिया से निपटने के लिए भारत कर रहा है ये 4 तैयारी, ग्राउंड पर शुरू हो चुका है काम
चीन में सामने आया नया वायरस

Written by intern23.seo |Updated : November 30, 2023 1:41 PM IST

अभी दुनिया कोरोना के प्रकोप से उबर भी नहीं पाई है इसके बाद हाल ही के कुछ दिनों में चीन में एक नए वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है। जिसे H9N2 नाम दिया गया है। इस वायरस के लक्षण निमोनिया से काफी हद तक मिलते जुलते लगते हैं। चीन के इस नए और रहस्यमयी वायरस के खतरे को देखते हुए भारत सरकार और कई राज्य सरकारों ने भी अपने यहां अलर्ट जारी कर दिया है। इस वायरस के कारण चीन में बच्चों में सांस की समस्या देखने को मिल रही है, जिसके चलते सरकार को स्कूल बंद करने का आदेश जारी करना पड़ा है। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं कि इस वायरस से बचाव के लिए भारत में

वायरस से निपटने के लिए तैयारी

1. इस चीनी वायरस के खतरे को भांपते हुए गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि हम किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के दौरान की गई स्वास्थ्य तैयारियों की फिर से समीक्षा की जा रही है। हालांकि अभी इस वायरस का कोई मामला देश में देखने को नहीं मिला है लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर सरकार अपनी तैयारी कर रही हैं।

2. इस नई बीमारी के खतरे को भांपते हुए कर्नाटक राज्य ने भी अपनी तैयारी को बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री दिनेश राव गुंडू ने कहा है कि नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन सभी को वायरस के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। हमने अस्पतालों को मॉक ड्रिल के लिए कहा है, ऑक्सीजन और पीपीई किट की उपलब्धता को भी बरकरार रखने को कहा गया है।

Also Read

More News

3. राजस्थान के मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस करते हुए मीडिया को बताया कि अभी तक राज्य में चिंता की कोई स्थिति नहीं है। हालांकि उन्होंने चिकित्सा कर्मियों को आगाह किया है कि वह किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार रहें। उन्होंने मेडिकल कॉलेज और जिला स्तर पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा गया है। जिससे किसी भी आपात स्थिति से आसानी से निपटा जा सके।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

4. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड राज्य ने भी इस वायरस को लेकर राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। क्योंकि उत्तराखंड के तीन जिले उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ की सीमा चीन के साथ साझा होती है। जिसके चलते राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा विभाग को आइसोलेशन वार्ड, ऑक्सीजन वार्ड और आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाने को कहा गया है। इसके अलावा निमोनिया और इन्फ्लूएंजा के मरीजों पर नजर रखने को कहा गया है।

About the Author

... Read More